Oops मूवमेंट से बाल-बाल बचीं गोविंदा की भांजी आरती, बिकिनी पहनकर जेट स्की पर दे रही थीं पोज

मुंबई, 22 मई: बॉलीवुड स्टार गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह काफी सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस के 13वें सीजन में आकर उन्होंने जमकर धमाल मचाया था। वो शो के फाइनल तक पहुंची, लेकिन ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमा पाईं। हालांकि इस शो ने उनको नई पहचान जरूर दिला दी। इन दिनों उनकी सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रहीं, जिसमें वो Oops मूवमेंट का शिकार होते-होते बचीं।

जेट स्की पर दे रही थीं पोज

जेट स्की पर दे रही थीं पोज

दरअसल काफी दिनों से आरती फोटोशूट करवा रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो बिकिनी में नजर आईं। वैसे ये तस्वीरें मालदीव की हैं, जहां कुछ दिनों पहले वो छुट्टियां मनाने गई थीं। उस दौरान उन्होंने समुद्र के बीचों-बीच जेट स्की पर ढेर सारी फोटो खिंचवाई। पहले तो उन्होंने नार्मल पोज दिए, लेकिन कुछ देर बाद उनको नया पोज देने का मन हुआ, जिसके लिए वो सीट पर खड़ी होने की कोशिश करने लगीं।

अंत में मान ली हार

अंत में मान ली हार

काफी मशक्कत के बाद भी आरती कामयाब नहीं हुईं, जिस वजह से उन्होंने आराम से जेट स्की पर बैठकर ही फोटो खिंचवाई। इंस्टाग्राम पर चार फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि मैंने जेट स्की पर पोज देने की कोशिश की, लेकिन मैं फेल हो गई। इसके बाद उन्होंने इंस्टा पर ही एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो जेट स्की ड्राइव करती नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले भी उन्होंने इस ट्रिप से जुड़े फोटो-वीडियो शेयर किए थे।

इंस्टा पर काफी फैन

इंस्टा पर काफी फैन

वैसे आरती के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने कई बड़े प्रोटेक्ट पर काम किए हैं। बिग बॉस में आने के अलावा आरती सिंह उड़ान, मायका, देवों के देव महादेव, ससुराल सिमर का और उतरन जैसे कई सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। टीवी के अलावा वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं, जिस वजह से इंस्टाग्राम पर ही सिर्फ उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जहां पर वो फोटो के साथ रील्स भी डालती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+