दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में नहीं मिली बिग बॉस फेम अर्चना गौतम को एंट्री, गेट पर महिलाओं ने पीटा
बिग बॉस 16 फेम और कांग्रेस नेता अर्चना गौतम फिर से सुर्खियों में हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने ही पार्टी के नेताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके संबंध में उनके पिता पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाने वाले हैं। हालांकि अर्चना खुद इस मामले में कुछ कहने से बचती नजर आ रहीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अर्चना गौतम दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची थीं। उनके पिता भी साथ में थे। उनको कार्यालय के अंदर नहीं जाने दिया गया। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई।

अर्चना ने खुलकर इस बारे में मीडिया से बात नहीं की। उन्होंने बस इतना कहा कि जो कुछ भी हुआ वो गलत है। वो इसका विरोध करेंगी। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा कि उनके पिता मेरठ में इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाने वाले हैं।
एक्ट्रेस के करीबियों के मुताबिक वो महिला आरक्षण बिल पर पार्टी चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं को बधाई देने पहुंची थीं, लेकिन उनको एंट्री ही नहीं मिली। वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उनके बाल खींचे और उनके पिता के साथ भी मारपीट की।
वहीं दूसरी ओर बीजेपी और सोशल मीडिया यूजर्स को नया मुद्दा मिल गया। लोग इस घटना के लिए कांग्रेस की आलोचना कर रहे। एक बीजेपी समर्थक ने लिखा कि ये है कांग्रेस का नारी सम्मान। उनके यहां बिना बात के महिलाओं को पीटा जाता है।
लड़ चुकी हैं चुनाव
अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया था। हालांकि वो ये शो नहीं जीत पाईं। इसके बाद वो रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में वो नजर आईं। उन्होंने कुछ बॉलीवुड की फिल्मों भी काम किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनको हस्तिनापुर सीट से मैदान में उतारा था, हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले मार्च में अर्चना ने प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। उनका आरोप था कि संदीप उनको जान से मारने की धमकी दे रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications