बिग बॉस-14 की विनर बनीं रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य रहे रनरअप

मुंबई। टीवी शो बिग बॉस के 14वें सीजन को रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 जीत लिया है। वहीं बिग बॉस-14 के रनरअप राहुल वैद्य रहे हैं। फाइनल के लिए अंतिम पांच में राखी सावंत, अली गोनी बाहर, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक पहुंचे थे। राखी सावंत और अली गोनी के बाहर होने के बाद निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक में टक्कर थी। निक्की तंबोली के बाहर होने के बाद रुबीना ने राहुल को हराते हुए फाइनल जीत लिया। विजेता दिलैक को बिग बॉस 14 की ट्रॉफी के साथ 36 लाख रुपए कैश मिले हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss-14 Winner: Rubina Dilaik ने मारी बाज़ी, Rahul Vaidya बने फर्स्ट रनरअप | वनइंडिया हिंदी
    बिग-बॉस मे छाई रहीं रुबीना

    बिग-बॉस मे छाई रहीं रुबीना

    टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के इस सीजन को लेकर ज्यादातर लोग रुबीना का नाम ही आगे कह रहे थे। आखिरकार रुबीना दिलैक इसकी विजेता बन ही गई। रुबीना दिलैक शो की शुरुआत से फैंस की फेवरेट रहीं और विजेता बनीं। रुबीना बिग बॉस के घर में अपने पति अभिनव के साथ आईं थीं। रूबीना दिलैक के साथ अभिनव शुक्ला भी काफी समय तक बिग बॉस के घर में रहे। अभिनव फिनाले से दो हफ्ते पहले घर से बाहर हुए।

    टीवी अभिनेत्री हैं रुबीना

    टीवी अभिनेत्री हैं रुबीना

    34 साल की रुबीना दिलैक टीवी का जाना पहचाना नाम हैं। रुबीना कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। रुबीना दिलैक ने जी टीवी के सीरियल 'छोटी बहू' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। रुबीना ने 'शक्तिः अस्तित्व के अहसास की' में एक किन्नर का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्हें खूब शोहरत मिली। रुबीना 'बनू मैं तेरी दुल्हन', 'पवित्र रिश्ता', 'कसम से', 'पुनर्विवाह-एक नई उम्मीद', 'देवों के देव महादेव' जैसे टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।

     2018 में की थी शादी,

    2018 में की थी शादी,

    रुबीना दिलैक एक्टिंग के अलावा मॉडलिंग में भी नाम कमा चुकी हैं। उन्होंने ने दो ब्यूटी पेजेंट जीते थे। वह मिस शिमला 2006 और मिस नॉर्थ इंडिया 2008 भी रही हैं। रुबीना ने2018 मेंअभिनव शुक्ला से शादी की थी। अभिनव भी एक्टर हैं, जो बिग बॉस में भी उनके साथ थे।

    नई ड्रेस पहनकर निकलीं जैस्मिन से हो गई बड़ी भूल, वीडियो देख लोग बोले- ध्यान कहां है मैडम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+