Bigg Boss 14: सोनाली फोगाट बोलीं- एजाज-पवित्रा का प्यार सही, तो मेरा और अली का गलत क्यों?
Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 का फिनाले अब करीब है, ऐसे में कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी जीतने की होड़ लगी हुई। शो के कंटेस्टेंट अली गोनी को लेकर अब घर से बेघर हो चुकीं सोनाली फोगाट ने ताजा प्रतिक्रिया दी है। बता दें बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वालीं सोनाली फोगाट ने अली गोनी को पसंद करने की बात कही थी जिसको लेकर वह काफी सुर्खियों में भी रहीं। अब उन्होंने एक बार फिर अली गोनी के साथ अपने रिश्ते और फीलिंग को लेकर बड़ी बात कही है।

'एजाज और पवित्रा का प्यार सही, मेरा गलत क्यों?'
हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में सोनाली फोगाट ने अपने बिग बॉस 14 के सफर को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने कहा, वह अब अली गोनी से प्यार नहीं करतीं और ना ही उनके बारे में सोचती हैं। सोनाली ने कहा, मेरे और अली के बीच उम्र का अंतर उतना ही है, जितना एजाज खान और पवित्रा पुनिया के बीच। उनका रिश्ता प्यार और मेरा गलत क्यों? मैंने कभी नहीं कहा कि अली से मुझे प्यार है, वह सिर्फ एक आकर्षण था। उनके बारे में मैं ऐसा नहीं सोच सकती, उन्हें अभिनेता और एक व्यक्ति के रूप में पसंद करती हूं।

सोनाली फोगाट के घर चोरों ने डाला डाका
टेलीविजन के सबसे चर्चित शो बिग बॉस 14 की एक्स कंटेस्टेंट और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता सोनाली फोगाट के घर बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोनाली फोगाट के घर से चोरों ने 10 लाख रुपए कैश, आभूषण और दूसरे बेशकीमती सामानों के साथ उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी चोरी कर ली। सोनाली ने अपने घर हुई चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है, बता दें कि जब इस अपराध को अंजाम दिया गया तो वह चंडीगढ़ में थीं।

सीसीटीवी कैमरा साथ ले गए चोर
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरी को अंजाम देने वाले दोषियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सोनाली फोगाट के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन चोर इतने शातिर निकले कि वह अपने साथ डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर ले गए, जिसमें फुटेज रिकॉर्ड हुई थी। एचटीएम के एसएचओ सुखजीत ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

घर से गायब हुआ ये कीमती सामान
अधिकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी, 2021 को वह घर में ताला लगाकर चंडीगढ़ चली गई थीं लेकिन जब 15 फरवरी को वापस लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर से सोने और चांदी के सामान, 10 लाख कैश, चांदी का एक घड़ा, आभूषण, .22 बोर की लाइसेसी पिस्तौल और गोलियां भी गायब हैं। बता दें कि सोनाली फोगाट बिग बॉस 14 में हिस्सा लेने के बाद चर्चा में आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications