Bigg Boss 14: Rakhi के समर्थन में आई सोफिया हयात, बोलीं-गेम के लिए राखी का यूज़ कर रहे रुबीना-अभिनव
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 14 में राखी सावंत और रुबीना दिलैक के बीच शुरू हुई जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। राखी लगातार रुबीना औऱ उनके पति अभिनव को टारगेट कर रही हैं। इसी बीच एक टास्ट में राखी सावंत ने घर के एक अन्य कंटेस्टेंट राहुल वैद्य से अभी निजी को लेकर कई हम खुलासे किए हैं। इस दौरान काफी रोती भी नजर आईं। अब राखी की दोस्त एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात का रुबीना और अभिनव पर निशाना साधा है। सोफिया ने कहा है कि पति-पत्नी ने राखी को गेम के लिए यूज किया।

राखी का दिल बच्चे जैसा: सोफिया
राखी का पक्ष रखते हुए रुबीना और अभिनव को लेकर सोफिया हयात ने कहा कि, बिग बॉस में मैंने जो कुछ देखा है, उसके बाद मैं वास्तव में दुखी हूं। राखी मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और उसका दिल बहुत अच्छा है। उसका दिल एक बच्चे की तरह है, अगर आप उसे नहीं देख सकते हैं ,तो आप राखी को नहीं जानते हैं। वह अभी बहुत परेशान चल रही है। उसे सहारे की जरूरत है। मैंने देखा कि रुबीना ने उस पर पानी फेंका। रुबीना और उनके पति गेम के लिए राखी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

'हम फेम पाने के लिए उस हद तक नहीं जा सकते'
सोफिया ने आगे कहा कि, बिग बॉस एक गेम है और यह बात हम सभी जानते हैं, लेकिन हम फेम पाने के लिए उस हद तक नहीं जा सकते। वरना तुम क्या हो? तुम इंसान नहीं हो। आपकी आत्मा कहां है? बिग बॉस के घर में अपने साथ हुई एक घटना को याद करते हुए सोफिया ने कहा कि, अरमान (कोहली) ने मेरे साथ भी ऐसा ही किया। मुझे पता है कि मैं उस समय टूट गई थी, मुझे बिग बॉस शायद ही किसी ने सपोर्ट किया था। बिग बॉस कह रहा है कि राखी नाटक कर रही है।

मेरा फायदा उठाने की कोशिश की: सोफिया
सोफिया राखी का सपॉर्ट करते हुए रोने लगीं और वीडियो में बोलीं, 'राखी ने हाल ही जो बताया कि वह अपनी मां के इलाज के लिए एक लड़के पास पैसे लेने गई थीं और उसने शोषण करके सड़क पर फेंक दिया। मुझे पता है कि, तुम झूठ नहीं बोल रही है। ऐसा मेरे साथ भी कई बार हुआ है। कई मौके ऐसे आए जब लोगों ने ऐसी हरकतें करने की कोशिश की। मेरा फायदा उठाने की कोशिश की। तुम मुझसे ज्यादा वक्त से बॉलिवुड में हो और कहीं ज्यादा गंदगी देखी है। लेकिन उससे भी ज्यादा गंदगी अब तुम 'बिग बॉस' में देख रही हो।'

सोफिया ने वकीलों के साथ राखी की मदद करने की पेशकश की
सोफिया ने वकीलों के साथ राखी की मदद करने की पेशकश की है। मुझे यह भी नहीं पता था कि तुम्हारा पति पहले से शादीशुदा है। राखी पर जब तुम बाहर आओगी, मैं तुम्हे इस सिचुएशन से निकालने में मदद करूंगी। मैं भी इसी तरह की स्थिति से निकल चुकी हूं। राखी तुम स्ट्रॉन्ग रहना। मैं जानती हूं कि तुम्हारा दिल कितना साफ है। इस गेम में तुम खुद को नीचे मत गिरने देना। मुझे तुम पर विश्वास है और बहुत सारे फैन्स हैं तुम्हारे, जो तुम पर विश्वास करते हैं। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं। इस दौरान सोफिया ने अपने पूर्व पुरुष मित्र को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

राखी सावंत ने सुनाई थी आपबीती
बता दें राखी सावंत ने पिछले एपिसोड में राहुल से कहा था कि उनका पति शादीशुदा है और उसका एक बेटा है। उसके साथ ही राखी ने खुलासा कि थ कि उनके एक दोस्त ने उनका शारीरिक शोषण किया था। इससे पहले भी राखी अपनी निजी लाइफ को कई खुलासे कर चुकी हैं। वहीं वर्तमान समय में राखी की मां कैंसर बीमारी से जूझ रही हैं और वो अस्पताल में भर्ती हैं। वो मेरे कारण चिंतित रहती हैं। वहीं राखी के भाई ने इससे पहले खुलासा किया था कि राखी के पति पोलैंड में हैं और कुठ वजहों से दुनिया के सामने नहीं आ रहे हैं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications