Bigg Boss 14: विकास गुप्ता के मुंह से अपना नाम सुन भड़कीं शिल्पा शिंदे, दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। Bigg Boss 14 News: टीवी का मशहूर शो बिग बॉस अक्सर अपने कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद को लेकर सुर्खियों में रहता है। बिग बॉस सीजन 14 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों ही कलाकार के बीच विवाद से तो आप पहले ही वाकिफ होंगे, लेकिन अब विकास गुप्ता (Vikas Gupta) को लेकर शिल्पा शिंदे के नए बयान ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया है। बता दें कि बिग बॉस के 12वें सीजन में दोनों कंटेस्टेंट बनकर आए थे और जमकर एक-दूसरे से तीखी बहस की थी।

विकास गुप्ता को फुटेज नहीं देना चाहतीं शिल्पा
'भाभी जी घर पर हैं' शो में अंगूरी भाभी के किरदार से नाम कमाने वाली शिल्पा शिंदे की हाल ही में वेब सीरीज 'पौरषपुर' (Purushapura) रिलीज हुई है। इस बीच विकास गुप्ता को लेकर चल रहे विवाद के दो साल बाद उनका गुस्सा विकास पर फूट पड़ा है। दरअसल, बिग बॉस-14 के एक एपिसोड में विकास गुप्ता ने अर्शी खान (Arshi Khan) की तुलना शिल्पा शिंदे से कर दी थी, फिर क्या था इस बात पर शिल्पा शिंदे का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने जमकर विकास को खरी-खोटी सुनाया है।

बिग बॉस-14 देख रही हैं शिल्पा शिंदे
एक इंटरव्यू में विकास की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा कि वह उन्हें किसी भी तरह की फुटेज नहीं देना चाहतीं। वह विकास को जानती तक नहीं। इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने कहा कि वह बिग बॉस-14 देख रही हैं। शिल्पा ने विकास के बारे में बात करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं उसे (विकास गुप्ता) को फुटेज नहीं देना चाहती, मुझे नहीं पता वह कौन है? उसके बारे में बात तक नहीं करना चाहती।'

बिग बॉस 12 में विकास और शिल्पा आए थे नजर
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने आगे कहा, 'अगर मैं उसके (विकास गुप्ता) के बारे में बात भी करती हूं तो वह इसे भी मुद्दा बनाकर लोगों से सहानूभूति पाने की कोशिश कर सकता है।' गौरतलब है कि बिग बॉस 12 में जब शिल्पा शिंदे और विकास एक छत के नीचे रहते थे तो दोनों में काफी लड़ाईयां होती थीं। एक बार तो शिल्पा ने भाभीजी घर पर हैं शो से बाहर निकाले जाने का पूरा दोष विकास गुप्ता के सिर पर मढ़ दिया था। शिल्पा शिंदे इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'पौरषपुर' (Paurashpur) के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच फाइट
बता दें कि हाल ही में अर्शी खान (Arshi Khan)और विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के बीच भी ऐसी ही जमकर लड़ाई हुई। अर्शी खान ने विकास गुप्ता को इतना परेशान किय था कि उन्होंने अर्शी को स्वीमिंग पूल में धक्का दे दिया था जिसके बाद विकास को घर से बारह कर दिया गया था हालांकि विकास गुप्ता की फिर से बिग बॉस में एंट्री हो गई है। विकास की दोबारा एंट्री के बाद अर्शी के दिल में विकास के लिए नम्र व्यवहार देखने को मिला जो लेटेस्ट कैप्टेंसी टास्क में देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: रोते हुए पति अभिनव को रुबिना ने याद दिलाया कविता कौशिक वाला किस्सा, बोलीं- कभी तुमसे नहीं पूछा












Click it and Unblock the Notifications