Bigg Boss 14: काफी अलग है इस बार की ट्रॉफी, जानिए विजेता को कितनी मिलेगी धनराशि?

Bigg Boss 14: Salman Khan Shares A Glimpse Of Trophy and Know the winner Prize Money: मुंबई। 'कलर्स' का विवादित लेकिन लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 14' अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 21 फरवरी को इसका ग्रैंड फिनाले हैं। सभी को बस अब इस सीजन के विजेता का इंतजार हैं तो वहीं इसी बीच शो के होस्ट सलमान खान ने इस बार की ट्रॉफी दिखाकर लोगों को और भी इस उत्साहित कर दिया है। आपको बता दें कि सीजन 14 की ट्रॉफी हर बार की ट्रॉफी से काफी अलग है। मालूम को शो के 'वीक के वॉर' में सलमान खान ने शो की ट्रॉफी से लोगों को अवगत कराया और उसकी झलक दिखलाई।

सलमान ने दिखाई ट्रॉफी की झलक

सलमान ने दिखाई ट्रॉफी की झलक

इस बार की ट्रॉफी 'आई शेप' की है, जिसमें छोटे-छोटे क्रिस्टल लगे हैं और ये बहुत ज्यादा सुंदर हैं। इस ट्रॉफी पर लिखा है- 'विनर बिग बॉस 14'। शो की ट्रॉफी दिखाते हुए सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उनकी फीस में 15 प्रतिशत इजाफा होगा तभी वो 'बिग बॉस' का सीजन 15 होस्ट करेंगे। गौरतलब है कि सलमान अभी शो को लिए 24 करोड़ चार्ज करते हैं।

इस बार की ट्रॉफी 'आई शेप' की है

इस बार की ट्रॉफी 'आई शेप' की है

वैसे इस बार के शो की ट्रॉफी ही नहीं बल्कि शो को विनर को भी काफी अलग चीजों से रूबरू होना पड़ेगा। दरअसल 'बिग बॉस' के विजेता को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाती है लेकिन इस बार विजेता को मात्र 36 लाख ही मिलेगा क्योंकि आयटम गर्ल राखी सावंत ने फिनाले वीक में एंट्री पाने के लिए इस राशि में से 14 लाख रुपयों का त्याग किया था इसलिए जीतने के बाद भी विजेता 36 लाख ही जीत पाएगा।

'मनी बैग ऑफर' को लेकर ऐलान नहीं हुआ

'मनी बैग ऑफर' को लेकर ऐलान नहीं हुआ

इसके अलावा अभी तक शो में 'मनी बैग' को लेकर भी असमंजस मना हुआ है। दरअसल नियम के मुताबिक शो के टॉप तीन प्रतियोगियों मे से किसी एक को मेन रिजल्ट की घोषणा से पहले ऑफर दिया जाता है कि वो 10 लाख लेकर शो से अलग हो जाए, इसे 'मनी बैग ऑफर' बोला जाता है।

तो 36 लाख में केवल 26 लाख ही विजेता को मिलेंगें?

वो दस लाख विनर की इनामी धनराशि से ही काटा जाता है, अगर ऐसा हुआ था 36 लाख में केवल 26 लाख ही विजेता को मिलेंगें, फिलहाल अभी शो की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है कि शो में इस बार 'मनी बैग ऑफर' होगा भी या नहीं। आपको बता दें कि वैसे शो में 5 लोग ग्रैंड फिनाले वीक में शार्ट लिस्ट हुए हैं और ये 5 हैं-रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, राखी सावंत और निक्की तंबोली।

 'बिग बॉस 14' बीते चार महीने से कलर्स पर प्रसारित हो रहा है

'बिग बॉस 14' बीते चार महीने से कलर्स पर प्रसारित हो रहा है

वैसे विजेता को ट्रॉफी और धनराशि के अलावा शो में रहने वाली फीस भी दी जाएगी। आपको बता दें कि 'बिग बॉस 14' बीते चार महीने से कलर्स पर प्रसारित हो रहा है। विवादों और कोरोना महामारी के कारण भी ये शो पूरे टाइम चर्चा में बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+