Bigg Boss 14: सलमान खान ने अर्शी खान को जमकर लगाई फटकार, बोले मेरी माँ पर कोई जाता तो मैं भी वहीं करता

Bigg Boss 14: बिग बॉस में दर्शकों को हर दिन नया हंगामा देखने को मिलता हैं। वहीं शनिवार के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान द्वारा अर्शी खान से बुरी तरह नाराज होते दिखाई देंगे। कलर्स चैलन द्वारा जारी किए गए शनिवार के एप‍िसोड की क्लिप में आप देख सकते हैं कि अर्शी खान की बात पर नाराज होते हुए सलमान खान ने उनकी जमकर लताड़ लगाई, जिसके बाद अर्शी खान ने बिग बॉस का घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। हालांकि वो घर कर छोड़कर जाएगी और और कोई घर छोड़कर जाएगा इसका खुलासा आज रात को ही होगा लेकिन सलमान खान को अर्शी की बात इतनी बुरी लगी कि उन्‍होंने कहा कि मेरे मां को पर कोई जाता तो..

अगर कोई मेरी माँ के खिलाफ बोलता तो शायद मैं

अगर कोई मेरी माँ के खिलाफ बोलता तो शायद मैं

आज रात के एपिसोड में सलमान अर्शी के गलत व्यवहार के लिए उनकी फटकार लगाते हुए दिखाई देगें।सलमान ने कहा अर्शी विकास के मां पर गई अगर मेरी माँ पर कोई जाता तो मैं भी वहीं करता। सलमान ने विकास गुप्‍ता का पक्ष लेते हुए कहा कि अगर कोई मेरी माँ के खिलाफ बोलता तो शायद मैं भी उसी तरह का व्यवहार करता।

अर्शी ने सलमान खान को दी ये सफाई

अर्शी ने सलमान खान को दी ये सफाई

इसके बाद अर्शी खान चिल्लाते हुए वीडियो में दिखाई दे रही हैं, "मैने उसकी मां के खिलाफ कोई गलत अलफ़ाज़ इस्तिमाल नहीं किया। हर तरफ से खुद को घिरता देख अर्शी बिग बॉस का घर छोड़कर जाने लगती हैं। रुबीना ने भी अर्शी पर कई आरोप लगाए। रुबीना ने भी सलमान से शिकायत की कि कैसे अर्शी उनके पति अभिनव शुक्ला से बात करती हैं। जिस पर अर्शी कहती हैं, "चुप रहिए रुबीना। " सह-प्रतियोगियों के साथ उसके दुर्व्यवहार को देखकर, सलमान अर्शी को अपने शो पर ऐसा नहीं करने के लिए कहते है और उसे किसी अन्य शो की तलाश करने के लिए भी कहते हैं , सलमान ने कहा उन्‍हें यह स्वीकार्य नहीं है।

सलमान ने कहा ये बात नहीं की जाएगी बर्दास्‍त

सलमान ने कहा ये बात नहीं की जाएगी बर्दास्‍त

अर्शी उठती है और कहती है, "मैं यह शो छोड़ रही हूं।" हालाँकि, उसकी धमकी किसी पर काम नहीं करती है। बेहद सख्त लहजे में सलमान कहते हैं इस तरह की कोई बद्तमीजी बर्दास्‍त नहीं की जाएगी किसी को किसी के मां या पिता पर जाने का अधिकार नहीं है। पिछले एपिसोड में अर्शी घर वालों को ये बताते हुए देखा गया था कि कैसे उन्हें सप्ताहांत में सलमान खान द्वारा फटकार लगाई जाएगी। जिस पर अभिनेत्री ने अपना बचाव किया और कहा कि अपने सीज़न में, सलमान ने उन्हें बताया कि वह उन सभी शब्दों को छोड़ देती हैं, जिन्हें वह इस्तेमाल करती हैं। वह कहती है कि उसने यह सुनिश्चित किया है कि वह गलत भाषा का इस्तेमाल न करे, इसलिए वह सुरक्षित है। हालाँकि, योजना काम नहीं आई और उसे होस्‍ट द्वारा जमकर फटकार लगाई गई।

जानें आज कौन होगा बिग बॉस के घर से बेघर

वहीं 'बिग बॉस 14' से इस हफ्ते होने वाले इविक्शन को लेकर दर्शकों को चौंकाने वाली न्‍यूज सुनाई देगी। शनिवार के वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान से डांट खाने के बाद अर्शी खान ने शो बीच में छोड़ने का फैसला सुनाया वहीं उनके बजाए कोई और बिग बॉस के बेघर होता दिखाई देगा।बिग बॉस से जुड़ी तमाम जानकारी देने वाले 'द खबरी' एक ट्वीट के अनुसार, कश्मीरा शाह को घर से बेघर कर दिया गया। अर्शी खान के लिए भी घर का दरवाजा खोला गया था, पर उन्होंने जाने से इनकार कर दिया। हालांकि इसकी चैनल मेकर्स की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+