BB14: 40 साल की सोनाली फोगाट कभी दिखती थीं इतनी हॉट, रेयर Photos इंटरनेट पर वायरल
Bigg Boss 14 News: बिग बॉस के सीजन 14 में इस बार कंटेस्टेंट के तौर पर राजनीतिक चेहरा देखने को मिला है। शो के मध्य में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली हरियाणा की सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) इन दिन बिग बॉस 14 (Bigg Boss) से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री से नेता बनीं सोनाली फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव, 2019 (Haryana Assembly Elections 2019) के दौरान चर्चा में आई थीं। चुनावी मैदान में अपने तेज-तर्रार एक्शन के लिए जानी जाने वाली सोनाली फोगाट शुरू-शुरू में बिग बॉस हाउस (Bigg Boss House) के अंदर शांत दिखीं, लेकिन वह एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौट आईं हैं।
Recommended Video

सोनाली फोगाट ने बिग बॉस से बटोरी सुर्खियां
बिग बॉस हाउस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए इन दिन सोनाली फोगाट के कई झगड़े देखने को मिला। शो की अन्य कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) से एक लड़ाई के दौरान अपशब्दों को लेकर सोनाली फोगाट ने काफी सुर्खियां बटोरी। एक बार फिर मीडिया में सोनाली की चर्चा हो रही है लेकिन इस बार वजह उनकी लड़ाई नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर सामने आई बोल्ड तस्वीरें हैं।

सोनाली फोगाट की तस्वीरें वायरल
बता दें कि हाल ही में सोनाली फोगाट के मॉडलिंग (Sonali Phogat modeling days) के समय की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसे देश यूजर्स दंग रह गए हैं। सोनाली फोगाट के स्टाइल स्टेटमेंट को कई लोग पसंद करते हैं और उनकी इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। बता दें कि बहुत कम लोग जानते हैं कि वह किस तरह एक सेलिब्रिटी बनी। 40 वर्षीय सोनाली फोगट सिर्फ राजनीतिक दुनिया का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि शोबिज की दुनिया में भी नाम कमा चुकी हैं।

2019 में हरियाणवी फिल्म में किया डेब्यू
सोनाली फोगट भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह वर्ष 2008 में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल हुईं। टेलीविजन में अपने करियर की शुरुआत सोनाली फोगट ने वर्ष 2006 में दूरदर्शन पर एक हरियाणवी शो में एक एंकर के रूप में की थी। वह पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में वर्ष 2019 में हरियाणवी फिल्म, 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' से की थी।

विवादों से भी जुड़ा सोनाली फोगाट का नाम
इसके अलावा सोनाली फोगट एक वेब सीरीज द 'स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़' में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि सोनाली फोगाट का नाम विवादों से भी जुड़ा है, हिसार में एक सरकारी अधिकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में सोनाली फोगट को गिरफ्तार किया गया था। सोनाली ने अधिकारी पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इसके बाद जब से उन्होंने बिग बॉस 14 में एंट्री ली है, तब से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। रुबीना के साथ उनकी लड़ाई के अलावा, एली गोनी के साथ उनकी चुलबुली बातचीत ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस हाउस में दिखा बर्ड फ्लू का असर, अंडों की सप्लाई बैन होने पर भिड़े रुबीना और राहुल
-
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications