Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिग बॉस हाउस में दिखा बर्ड फ्लू का असर, अंडों की सप्लाई बैन होने पर भिड़े रुबीना और राहुल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच देश बर्ड फ्लू के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहा है। करीब 10 राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird flu) की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकारों ने अंडों और चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी है। बर्ड फ्लू का असर अब बाहरी दुनिया से दूर बिग बॉस हाउस (Big Boss House) के अंदर भी देखने को मिल रहा है। बर्ड फ्लू की दहशत के बीच बिग बॉस हाउस में इस महामारी के चलते रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) में बहस छिड़ गई है। बता दें कि बिग बॉस के मेकर्स ने एहतियात के तौर पर कंटेस्टेंट को दी जाने वाली अंडों की सप्लाई को रोक दिया है।

बिग बॉस में दिखा बर्ड फ्लू का असर

बिग बॉस में दिखा बर्ड फ्लू का असर

गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन-14 के ट्रॉफी के प्रबल दावेदार राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक के बीच अक्सर बहस होती रहती है। हालांकि घर में नए चैलेंजर्स के आने के बाद से दोनों की झगड़ों में कमी आई लेकिन ऐसा ज्यादा दिनों के लिए नहीं रहा। रुबीना और राहुल के बीच अब अंडों को लेकर बहस हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले एपिसोड में दर्शकों को रुबीना और राहुल अंडों पर झगड़ते देखे जा सकते हैं।

राहुल-रुबीना की लड़ाई में एजाज की एंट्री

राहुल-रुबीना की लड़ाई में एजाज की एंट्री

दरअसल, बर्ड फ्लू संकट की वजह से बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट के ब्रेकफास्ट पर असर पड़ा है। अंडे की कमी की वजह से ब्रेकफास्ट नही बन पा रहा है जिसके चलते रुबीना और राहुल वैद्य में बहस छिड़ जाती है। आने वाले एपिसोड में दोनों प्रतिभागियों को कॉर्न और मूसली पर बहस करते देखा जा सकता है। इस लड़ाई में एजाज खान भी रुबीना से बहस करते नजर आएंगे, शो में ब्रेकफास्ट के लिए लड़ते-लड़ते एजाज रुबीना को गलती से चोट भी पहुंचा देते हैं।

अर्शी खान ने किया रुबीना को सपोर्ट

अर्शी खान ने किया रुबीना को सपोर्ट

फिलहाल अंडों की कमी से ब्रेकफास्ट को लेकर शुरू हुई इस लड़ाई के अंजाम के बारे में तो अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में दर्शकों को अच्छा कंटेंट देखने को मिल सकता है। इस बीच शो का एक प्रोमों भी नजर आया है जिसमें अर्शी खान नाश्ते को लेकर रुबीना का सपोर्ट करते दिखाई दे रही हैं। अर्शी खान, राहुल से कहती हैं कि रुबीना की बात ठीक है, इसलिए उसने रुबीना का नहीं सही का साथ दिया है।

सोनाली फोगाट ने रुबीना को कहा अपशब्द

सोनाली फोगाट ने रुबीना को कहा अपशब्द

बता दें कि इस हफ्ते सोनाली फोगाट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं और तभी से वह घरवालों से झगड़ रही हैं। सिर्फ रुबीना ही नहीं सोनाली फोगाट ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) और निक्की तंबोली ( Nikki Tamboli) से भी पंगा ले लिया है। लेकिन हद तो तब हो गई जब सोनाली फोगाट ने गुस्से में रुबीना का भद्दी गाली दी, जिसके बाद रुबीना रोने लगी। सोनाली फोगाट के बोले गए अपशब्द को लेकर अब सोशल मीडिया पर रुबीना के फैंस ने मोर्चा खोल दिया है।

यह भी पढ़ें: Big-Boss 14 के घर में जल्‍द राखी सावंत खोलेंगी अपनी सीक्रेट शादी का राज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+