Bigg Boss 14: राहुल महाजन ने राखी सावंत के पति रितेश को लेकर किया बड़ा खुलासा, Video Viral
Rakhi Sawant and Rahul Mahajan: बिग बॉस का सीजन 14 अब अपने आखिरी दो सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, ऐसे में कंटेस्टेंट के सपोर्ट के लिए उनके करीबियों को घर में एंट्री मिली है। शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट राखी सावंत को सपोर्ट करने बिंदु दारा सिंह बिग बॉस हाउस में आ गए हैं। बता दें कि बिंदु दारा सिंह बिग बॉस सीजन 3 के विनर भी रह चुके हैं। राखी के अलावा उनके कथित प्यार अभिनव शुक्ला को सपोर्ट करने के लिए एक बार फिर राहुल महाजन बीबी हाउस में एंट्री ले चुके हैं। पुराने-बिछड़े साथियों से मिलने के बाद घर के सदस्य काफी खुश है।

राहुल महाजन ने ली बीबी हाउस में एंट्री
राहुल महाजन ने घर में एंट्री लेते ही अपने मजाकिया अंदाज से कंटेस्टेंट का मूड लाइट कर दिया। बिग बॉस के दर्शकों को एकबार फिर से राहुल महाजन और राखी सावंत के बीच प्यारी नोंक-झोंक देखने को मिल रही है। इस बीच राहुल महाजन ने राखी सावंत की जमकर खिंचाई भी की। सोमवार को ऑन एयर हुए एपिसोड की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें राहुल महाजन, राखी सावंत के पति का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

राहुल ने की राखी सावंत की टांग खिंचाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत, राहुल से पूछती हैं, तुमने मेरे हस्बैंड से बात की? इस पर राहुल महाजन तंज कसते हुए कहते हैं, नहीं, मैंने मिस कॉल की लेकिन लगा नहीं, बाद में बात हुई तो बोला मैं वर्सोवा बीच पर घूम रहा हूं बाद में बात करता हूं। राहुल महाजन की इस बात को सुन उनके बगल में बैठे अभिनव शुक्ला पेट पकड़ कर हंसने लगते हैं। राखी फिर कहती हैं, 'वह एनआरआई है बाबा।'

राहुल महाजन ने दिया राखी सावंत को शादी का ऑफर
फिर राहुल बोलते हैं, उसका कुछ पासपोर्ट कॉपी, वीजा...कुछ है। राहुल महाजन आगे कहते हैं, 'तुम उसे भूल जाओ मैं तुम्हारी शादी अच्छे से कराऊंगा, सारे मंत्र खुद पढ़ लूंगा। मैं फ्रांस से लड़का लाऊंगा इतना सुंदर नीली आंखों वाला।' राहुल महाजन की इन बातों को सुन जहां राखी सावंत चिढ़ती नजर आईं वहीं, अभिनव शुक्ला उछल-उछल कर हंस रहे थे। राहुल और राखी के बीच की ये बातचीत अब वायरल हो गई है।

राखी सावंत को चाहिए बिजनेसमैन पति
हालांकि राखी और राहुल यहीं नहीं रुकते उनके बीच और भी बातें होती हैं। राहुल की बातों पर पलटवार करते हुए राखी कहती हैं, मुझे तो एक बिजनेसमैन चाहिए। इसपर राहुल ने कहा, कम उम्र के लड़के से शादी करोगी तो जवानी बनी रहेगी। हम लोगों को कम उम्र के लोगों से शादी करनी चाहिए ताकि हम जवान दिखें। वीडियो वायरल होने के बाद दर्शकों को राखी और राहुल की बीच ये हल्की फुल्की तकरार काफी पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14 में पहली बार राखी सावंत पर सलमान खान हुए गुस्सा, दरवाज खोलकर कहा- 'शो से चली जाओ...'












Click it and Unblock the Notifications