Bigg Boss 14 में पहली बार राखी सावंत पर सलमान खान हुए गुस्सा, दरवाज खोलकर कहा- 'शो से चली जाओ...'
Bigg Boss 14 में पहली बार राखी सावंत पर सलमान खान हुए गुस्सा, दरवाज खोलकर कहा- 'यहां से चली जाओ...'
Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: Salman Khan angry on Rakhi Sawant: बिग बॉस 14 में जब से राखी सावंत की एंट्री हुई है, वो अपने एंटरटेनमेंट कंटेंट को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। बिग बॉस-14 के कंटेस्टेंट्स को भी लगता है कि हाउस में राखी सावंत सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग हैं। शो के होस्ट सलमान खान भी हर वीकेंड के वार में राखी सावंत को सपोर्ट करते नजर आए हैं। पिछले वीकेंड के वार में भी सलमान खान ने राखी सावंत को घर की सबसे बड़ी एंटरटेनर कहा था। अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की शिकायत के बाद भी सलमान खान राखी का साथ दिया था। लेकिन आज (शनिवार 06 फरवरी) के दिखाए जाने वाले वीकेंड के वार में सीन पलट गया है। बिग बॉस-14 में पहली बार राखी सावंत पर सलमान खान जमकर गुस्सा हुए हैं। इसका प्रोमो वीडियो कलर्स चैनल ने जारी किया है।

'अगर ये एंटरटेनमेंट है तो हमको एंटरटेनमेंट नहीं चाहिए'
शनिवार को दिखाए जाने वाले वीकेंड के वार में सलमान खान राखी सावंत को थिएटर रूम में बुलाते हैं। जिसके बाद सलमान खान राखी सांवत को कहते हैं,'' आप लोगों पर लांछन लगाती हो, उनके कैरेक्टर पे सवाल उठाती हो।''
राखी सफाई देते हुए कहती हैं, बोलना सही नहीं है सर लेकिन.....' सलमान खान इसके बाद गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं, मैंने हमेशा सपोर्ट किया, अगर ये एंटरटेनमेंट है तो हमको एंटरटेनमेंट नहीं चाहिए।''

राखी इस वक्त ये शो छोड़ कर जा सकती हैं- सलमान खान
प्रोमो वीडियो में सलमान खान राखी सावंत से कहते हैं, ''अगर आप अपने आपको लाइन क्रॉस करने से नहीं रोक सकती हो तो ये शो छोड़कर आप इस वक्त जा सकती हैं...प्लीज इनके लिए दरवाजा खोल दीजिए।''
वीडियो में दिखाया जाता है कि राखी सावंत जिस थिएटर रूम में खड़ी रहती हैं, वहां पीछे एक दरवाजा होता है, जो सलमान खान के बोलते ही खुल जाता है। यह देखकर घर के सभी सदस्य हैरान रह जाते हैं। अब ये बात आज रात को ही साफ हो पाएगी राखी शो में रहती हैं या फिर चली जाती हैं।

निक्की तंबोली पर भी बरसे सलमान खान
शनिवार को दिखाए जाने वाले वीकेंड के वार में सलमान खान राखी सावंत के अलावा निक्की तंबोली पर भी गुस्सा हुए। असल में बीते हफ्ते निक्की तंबोली ने राखी सांवत के मेकअप को लेकर कहा था कि ऐसा लगता है कि ये लोखंडवाला से मेकअप लेकर आई हैं। लोखंडवाला ब्रांड का मेकअप लगाती हैं। इसी बात पर सलमान खान कहते हैं, क्या मैं ये सब कंटेट के लिए कर रहा हूं? लोखंडवाला, क्या लोखंडवाला, तुम सब क्या चांद से आए हो?''












Click it and Unblock the Notifications