BIGG BOSS 14: कविता कौशिक ने सलमान से की एजाज की शिकायत, लगाया ये गंभीर आरोप, देखिए VIDEO
मुंबई। बिग बॉस 14 रोमांच के चरम पर पहुंच चुका है। घर में कई वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है और दर्शकों को काफी एंटरटेनमेंट मिल रहा है। घर से बेघर हो चुकीं कविता कौशिक फिर से एंट्री कर चुकी हैं और लगातार स्क्रीन पर टाइम स्पेंड बढ़ा रही हैं। शनिवार को वीकेंड के वार के दौरान कविता कौशिक ने सलमान खान से एजाज खान की शिकायत की। सोशल मीडिया पर आए एक प्रोमो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस सलमान से कहती हैं, ' जब मैं अपशब्द का इस्तेमाल करती हूं तो हंगामा खड़ा हो जाता है। लेकिन एजाज ने वैसे ही शब्दों का इस्तेमाल किया है। एजाज कुछ भी बोलता है और फिर गुस्से में किसी के मुंह से कुछ गलत निकल जाता है तो हर तरफ इसका विरोध होता है।' कविता ने कहा- एजाज को दंड मिलना चाहिए।

एजाज को बताया वाहियात इंसान
कविता ने एजाज खान पर जमकर हमला बोला और कई आरोप भी लगाए। साथ ही वीकेंड के वार में सलमान खान से एजाज खान की शिकायत भी की। आप आने वाले एपिसोड्स में देखेंगे कि एजाज और कविता के बीच काफी तीखी बहस होती है और दबंग कविता एजाज पर हावी होती नज़र आती हैं। दरअसल, कविता ने एजाज पर सिर्फ हमले ही नहीं बोले, बल्कि उन्हें बकवास और वाहियात इंसान भी बताया। साथ ही कहा कि वो हमेशा विक्टिम कार्ड खेलते हैं।
Recommended Video

तुम्हें ट्रॉफी मिल जाए वर्ना तुम पागल हो जाओगे
कविता ने एजाज पर सिर्फ हमले ही नहीं बोले, बल्कि उन्हें बकवास और वाहियात इंसान भी बताया। साथ ही कहा कि वो हमेशा विक्टिम कार्ड खेलते हैं। इसके बाद एजाज खान बोलते हैं कि मत बोल मेरेको। इसके बाद एक्ट्रेस चुप नहीं होती और एजाज को कहती हैं कि उन्हें किसी का डर नहीं लगता है और एजाज को अपनी दूसरी फेक साइड दिखानी चाहिए। कविता कहती हैं, 'तेरे से नहीं डरती मैं, पूरा ढोंग इनको दिखा, मुझे मत दिखा। दुआ करती हूं तुम्हें ट्रॉफी मिल जाए वर्ना तुम पागल हो जाओगे।' साथ ही कविता ने एजाज पर कई और आरोप भी लगाए।
एजाज पर कई आरोप लगा चुकी हैं कविता
'बिग बॉस 14' में कविता कौशिक ने एजाज खान पर कई आरोप लगा चुकी हैं। इससे पहले कविता ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन में एजाज खान के लिए खाना बनाया है लेकिन वह उनकी दोस्त नहीं हैं। आगे कविता कौशिक ने कहा कि एजाज खान से हुई दोस्ती की वजह से उनकी 'बिग बॉस 14' के घर में बहुत बेज्जती हो रही है। एजाज खान से हुई दोस्ती को कविता कौशिक ने अपनी जिंदगी सबसे बड़ी गलती बता दिया।












Click it and Unblock the Notifications