Bigg Boss 14: निक्की तंबोली ने फिर मारा 'फ्लिप', फिनाले से दो दिन पहले रुबीना दिलैक को दिखाए तेवर

Bigg Boss 14 Finale Week: टेलीविजन का सबसे विवादित और चर्चित शो बिग बॉस 14 के फिनाले में अब दो दिन ही शेष बचे हैं। बिग बॉस 14 की ट्रॉफी के लिए अब सिर्फ राखी सावंत, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी और निक्की तंबोली दावेदार के रूप में बचे हुए हैं। पिछले सभी सीजन की तरह इस सीजन भी बिग बॉस हाउस में कई रिश्ते बनते-बिगड़ते देखे गए। शो की शुरुआत में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की कट्टर विरोधी निक्की तंबोली इन दिनों रुबीना के सबसे ज्यादा करीब हैं।

रुबीना की वजह से फिनाले में पहुंची थी निक्की

रुबीना की वजह से फिनाले में पहुंची थी निक्की

आपको बता दें कि निक्की तंबोली ने कई बार रुबीना दिलैक को अपनी बड़ी बहन माना है। रुबीना ने भी निक्की को बिग बॉस 14 की पहली फाइनलिस्ट बनाकर यह साबित कर दिया था कि उनकी दोस्ती में कोई दाग नहीं है। फिलहाल ट्रॉफी के लिए बीबी हाउस में सिर्फ पांच सदस्य बचे हुए हैं, जिनमें से राहुल और अली एक ग्रुप में और रुबीना-निक्की दूसरे ग्रुप में हैं। हर किसी से पंगा लेने की वजह से राखी इस समय अकेली पड़ गई हैं।

निक्की तंबोली ने फिनाले से पहले मारा फ्लिप

निक्की तंबोली ने फिनाले से पहले मारा फ्लिप

हालांकि शो में 'फ्लिपर' के नाम से मशहूर निक्की तंबोली ने फिनाले से ठीक दो दिन पहले रुबीना दिलैक को भी अपना असली चेहरा दिखा दिया है। आज (19 फरवरी) रात टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में बिग बॉस हाउस के अंदर हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह नजर आने वाले हैं। इस दौरान वह दोनों अपनी कॉमेडी से कंटेस्टेंट के हसाएंगे भी और अपने सवालों से सदस्यों के बीच लड़ाई की आग भी लगाएंगे।

प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि बीबी हाउस में एंट्री लेते ही भारती सिंह, बिग बॉस के पुतले को किस करती है। भारती की इस हरकत से राखी सावंत को तगड़ा झटका लगता है। इसके बाद हर्ष और भारती, रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला का मजाक उड़ाते हैं, साथ ही रुबीना और राहुल की दोस्ती पर दोनों की टांग भी खींचते हैं। इस बीच हर्ष और भारती घरवालों को एक टास्क देते हैं जिसमें निक्की तंबोली, रुबीना पर भड़क जाती हैं।

निक्की तंबोली ने दिखाए तेवर

निक्की तंबोली ने दिखाए तेवर

प्रोमो में देखा जा सकता है कि टास्क की वजह से घरवाले एक-दूसरे की कमियां निकालते हैं। भारती-हर्ष टास्क के बीच में रुबीना और निक्की से पूछते हैं कि उनकी जर्नी के बारे में पूछते हैं। तभी रुबीना कहती हैं कि पूरी सीजन उन्हें निक्की तंबोली ने बहुत कंफ्यूज लगी हैं। रुबीना से ऐसी बातें सुनकर निक्की का पारा गरम हो जाता है और वह उठकर बोलती हैं, टवो आपको लगता है, आपकी समस्या है, शो खत्म होने के बाद मैं आपके घर थोड़े ही आऊंगी।' निक्की का जवाब सुन रुबीना सहित सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।

Video देखने के लिए यहां करें क्लिक।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने शो छोड़ने के लिए निक्की तंबोली को ऑफर किए 6 लाख रुपए, जानें क्या वो छोड़ देगी बिग बॉस का घर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+