Bigg Boss 14: 'वीकेंड का वार' में एजाज खान के फैंस को लगेगा तगड़ा झटका, जानिए क्या है मामला
नई दिल्ली। बिग बॉस 14 के चहेते कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। आने वाला वीकेंड का वार उन दर्शकों के लिए निराशा भरा साबित हो सकता है, जो कई एपिसोड से एजाज खान के बीबी हाउस में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इसी वीकेंड एजाज खान बिग बॉस के सीजन 14 में वापसी कर सकते हैं लेकिन फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। बिग बॉस के दर्शक और एजाज के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एजाज खान को इस वजह से जाना पड़ा शो से बाहर
आपको बता दें कि बिग बॉस 14 के पहले सप्ताह से ही घर के सदस्य रहे एजाज खान को शो के बीच में ही प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से बीबी हाउस से बाहर जाना पड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें कुछ अन्य शोज की शूटिंग करनी थी जिसके चलते उन्होंने बिग बॉस से घर के बाहर जाने की अनुमति ली थी। फिलहाल एजाज खान की जगह देवोलीना भट्टाचार्जी उनकी प्रॉक्सी बनकर घर में रह रही हैं।
Recommended Video

एजाज खान की वापसी पर संदेह
ताजा मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक एजाज खान बीबी हाउस में नहीं आए हैं, उन्हें 'वीकेंड का वार' की शूटिंग में भी नहीं देखा गया। ऐसा कहा जा रहा है कि अभी तक एजाज खान की बीबी हाउस में वापसी नहीं हुई है। आपको बता दें कि अपने पिछले इंटरव्यू में एजाज खान ने बताया था कि वह फरवरी के पहले सप्ताह से बिग बॉस शो को फिर जॉइन करेंगे, हालांकि अभी तक उनकी उपस्थिति को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

एजाज के स्थान पर खेल रही है देवोलीना
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शो के मेकर्स और एजाज खान के बीच प्लान में कुछ बदलाव आया है। फिलहाल एजाज खान के स्थान पर उनकी प्रॉक्सी देवोलीना भट्टाचार्जी शो को आगे बढ़ा रही हैं। अगर एजाज फिर से वापस आते हैं तो देवोलीना को शो से बाहर जाना होगा। हाल ही में अर्शी खान के साथ हुए झगड़े के बाद देवोलीना ने अपना आपा खो दिया था। उन्होंने घर के सामान को गुस्से में तोड़ा जिसकी वजह से उन्हें शो के अंत तक के लिए नॉमिनेट कर दिया गया।

एजाज-पवित्रा पुनिया जल्द देंगे अच्छी खबर
कम वोटों के चलते बिग बॉस शो से बाहर हो चुकीं पवित्रा पुनिया ने हाल ही में अपने और एजाज खान के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया था। फैमिली स्पेशल एपिसोड के दौरान कुछ समय के लिए बिग बॉस हाउस में पहुंची पवित्रा से मिलने के बाद एजाज खान ने उनसे शादी करने की इच्छा जाहिर की। पवित्रा ने भी एजाज के प्रपोजल के स्वीकार करते हुए उन्हें एक किस दिया था। अब दोनों जल्द ही अपनी दोस्ती को नया नाम देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14 में पहली बार राखी सावंत पर सलमान खान हुए गुस्सा, दरवाज खोलकर कहा- 'शो से चली जाओ...'












Click it and Unblock the Notifications