Bigg Boss 14: विकास गुप्‍ता और अर्शी खान के बीच हुई जबरदस्‍त फाइट, खूब रोईं अर्शी, देखें वीडियो

Bigg Boss 14: विकास गुप्‍ता और अर्शी खान के बीच हुई जबरदस्‍त फाइट, खूब रोईं एक्‍ट्रेस, देखें वीडियो

Bigg Boss 14:बिग बॉस 14 का रोमांच हर दिन बढ़जा जा रहा है। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले इस रिएलिटी शो जो शुरुआती दौर में दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा था लेकिन अब आए दिन घर के सदस्‍यों के बीच होने वाले बवाल और नए खुलासों के कारण ये अब लो‍कप्रिय शो बन चुका है। बिग बॉस के घर के सदस्‍यों के बीच की दोस्‍ती पल-पल में बदलती हुई नजर आ रही है। चूंकि बिग बॉस के घर में लगातार 3 महीने तक 24 घंटे साथ रहना पड़ता है इसलिए ये सेलेब्रेटी इतने समय तक दिखावटी व्‍यवहार नहीं कर पाते और असली व्‍यवहार सामने आ जाता है। बिग बॉस के घर में ये सेलिब्रेटी सब कुछ भुला कर आपस में बुरी तरह लड़ झगड़ रहे हैं। बुधवार को अर्शी खान (Arshi Khan)और विकास गुप्‍ता (Vikas Gupta) के बीच भी ऐसी ही जमकर लड़ाई हुई।

विकास गुप्‍ता और अर्शी खान के बीच इसलिए हुआ झगड़ा

विकास गुप्‍ता और अर्शी खान के बीच इसलिए हुआ झगड़ा

बता दें अर्शी खान ने विकास गुप्‍ता को इतना परेशान किय था कि उन्‍होंने अर्शी को स्‍वीमिंग पूल में धक्‍का दे दिया था जिसके बाद विकास को घर से बारह कर दिया गया था हालांकि विकास गुप्‍ता की फिर से बिग बॉस में एंट्री हो गई है। विकास की दोबारा एंट्री के बाद अर्शी के दिल में विकास के लिए नम्र व्‍यवहार देखने को मिला जो लेटेस्ट कैप्टेंसी टास्क में देखने को मिला। अर्शी खान, विकास गुप्ता को कैप्टन न बनाने के लिए उनका बैग ले लेती हैं। विकास गुप्ता, अर्शी खान से अपना बैग छीनने हुए कहते हैं जो तुमने किया वो बहुत गलत किया और इसका उन्हें अंदाजा भी नहीं है।

Recommended Video

    Bigg Boss14: Sonali Phogat पति को याद कर हुईं Emotional, बताई कहानी | वनइंडिया हिंदी
     वे दोनों ही नहीं चाहते थे उनमें से कोई घर का कैप्टन बनें

    वे दोनों ही नहीं चाहते थे उनमें से कोई घर का कैप्टन बनें

    बिग बॉस 14 के बुधवार को एपिसोड में विकास गुप्‍ता और अर्शी खान के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि उनकी आपस में खींचतान शुरू हो गई। अर्शी खान को विकास कहते हैं कि बैग दे दो वरना तुम्‍हें लग जाएगी लेकिन अर्शी बोलती है कि अगर लग गई तो वीकेंड का वार पर फिर से नौटंकी शुरू होगी, सिंपथी गेन करोगे। दे दो। इसके बाद विकास गुप्‍ता कहते हैं कि 'तुमने जो बवाल और ड्रामा किया ना पानी में गिरकर। मैं तो कुछ बोल ही नहीं रहा अभी कुछ। रहने दो। बहुत गलत किया तुमने। अभी आइडिया भी नहीं लग रहा ना? वहीं पहले अर्शी ने कहा था कि वो कैंप्‍टनशिप के लिए राहुल की तुलना में विकास गुप्‍ता को ज्‍यादा सुटेबल मानती हैं। इनके बीच झगड़ा घर में कैप्टेंसी का टास्क के दौरान हुआ। जिसमें अर्शी और विकास एक-दूसरे के आमने-सामने थे और वे दोनों ही नहीं चाहते थे उनमें से कोई घर का कैप्टन बनें। इस टास्‍क में अभिनव और अली में भी जमकर बहस हुई। बिग बॉस के कैप्टेंसी टास्क में बुधवार को राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला को इस रेस से बाहर कर दिया।

    झगड़े के बाद फूंट-फूंट कर रोईं अर्शी खान, लगाया ये आरोप

    अभी तक के एपिसोड में दोनों के बीच गहरी दोस्‍ती दिखाई देती थी वहीं अचानक दोनों में ये झगड़ा शुरू हो गया। अर्शी ने विकास गुप्‍ता को जमकर भरा बुरा सुनाया और उन्हें वीकेंड पर दर्शकों की सिम्पैथी लेने का मौका मिल जाएगा। इस झगड़े के बाद अर्शी खान और विकास के बीच खींचतान की नौबत आ गई। जिसके बाद अर्शी भावुक हो गई और फूंट-फूंट कर रो पड़ी अर्शी खान ने रोते हुए बिग बॉस के घर वालों पर आरोप लगा दियार कि वो सभी मिलकर अर्शी को विकास गुप्‍ता के साथ फंसाते हैं। बता दें अर्शी खान के गंदे व्‍यवहार के लिए शो के होस्‍ट सलमान खान भी अर्शी की फटकार लगा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+