BB14 फैमिली वीक: पवित्रा पुनिया को घर में देख फिर धड़का Eijaz Khan का दिल, Pavitra ने किया किस
नई दिल्ली। Eijaz Khan and Pavitra Punia: बिग बॉस-14 से बेघर हो चुकीं कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया एक बार फिर शो में नजर आने वाली हैं। बता दें कि इस हफ्ते बिग बॉस में घर के कैप्टन के चुनाव के लिए फैमिली वीक चल रहा है। करीब 14 हफ्तों बाद अपने घरवालों से मिलकर कंटेस्टेंट अपनी भावनाओं को रोक नहीं पा रहे। फैमिली वीक (Big Boss Family Week) ने ना सिर्फ बिग बॉस हाउस में मौजूद कंटेस्टेंट्स को रुलाया, बल्कि दर्शकों की आंखें भी नम हो गईं। इस बीच टीवी के चर्चित शो बिग बॉस (Bigg Boss) में एक बार फिर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया नजर आई हैं।

बिग बॉग हाउस में नजर आईं पवित्रा पुनिया
आपको बता दें कि एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया (Actress pavitra punia) बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का हिस्सा रह चुकी हैं लेकिन कम वोटो के चलते दुर्भाग्यवश उन्हें घर से बेघर होना पड़ा था। घर में फिलहाल गुमसुम और अकेले रहने वाले कंटेस्टेंट एजाज खान (Actor Eijaz khan) की पवित्रा पुनिया के साथ अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली, लेकिन पवित्रा के जाने के बाद एजाज अब अकेला महसूस करने लगे हैं। हाल ही में सामने आए बिग बॉस के प्रोमो वीडियो में एक बार फिर पवित्रा पुनिया और एजाज साथ नजर आ रहे हैं।

भाई से मिलने के बाद फूट-फूटकर रोए एजाज
दरअसल, फैमिली वीक में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले और करीबी उनसे मिलने बिग बॉस हाउस में हा रहे हैं। पिछले एपिसोड में एजाज खान से मिलने उनके भाई पहुंचे थे, अपने भाई को इतने दिनों बाद देखकर एजाज फूट-फूटकर रोने लगे। यह काफी भावुक कर देने वाला पल था। अब शो के मेकर्स ने एजाज खान को फैमिली वीक के दौरान एक और सरप्राइज देने का प्लान बनाया है।

फिर धड़का एजाज खान का दिल
एजाज खान का फिर से दिल धड़काने के लिए शो के मेकर्स ने पवित्रा पुनिया को उनसे मिलने के लिए घर बुलाया है। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले बिग बॉस एजाज खान को फ्रीज होने के लिए कहते हैं फिर टीवी स्क्रीन पर पवित्रा को देख एजाज भी हैरान रह जाते हैं। इसके बाद बिग बॉस से रिलीज की आज्ञा मिलते ही एजाज, पवित्रा से मिलने गार्डए एरिया में पहुंचते हैं। पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) की मुलाकात देख घरवाले भी एक्साइटेड हो गए।

एजाज खान ने पवित्रा को किया प्रपोज
प्रोमो वीडियो में एजाज खान, पवित्रा पुनिया से अपने प्यार का इजहार भी करते नजर आते हैं। एजाज कहते हैं, 'मैं अपनी पूरी जिंदगी तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूं।' पवित्रा के पूछने पर कि क्या निभा पाओगे? एजाज कहते हैं, 'आजमा लो।' बता दें कि पवित्रा पुनिया से एजाज की मुलाकात बिग बॉस 14 के दौरान ही हुई थी। शो की शुरुआत से ही दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। जब पवित्रा घर से बाहर हुईं तब तक वह एजाज को दिल दे बैठी थीं।
Video देखने के लिए यहां करें क्लिक।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: राहुल वैद्य की मां बोलीं, प्रपोजल सुनकर घर आई थी दिशा, बताया कब होने वाली है दोनों की शादी












Click it and Unblock the Notifications