Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य की मां बोलीं, प्रपोजल सुनकर घर आई थी दिशा, बताया कब होने वाली है दोनों की शादी

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य की मां बोलीं, प्रपोजल सुनकर घर आई थी दिशा, बताया कब होने वाली है दोनों की शादी

Bigg Boss 14: Rahul Vaidya And Disha Parmar Marriage: सिंगर और बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार की जल्द शादी होने वाली है। इस बात की पुष्टी राहुल वैद्य की मां गीता वैद्य ने की है। उन्होंने कहा है कि बिग बॉस-14 में राहुल का शादी का प्रपोजल सुनकर दिशा परमार घर आई थीं और उन्होंने इस रिश्ते के लिए रजामंदी दी है। राहुल वैद्य की मांग ने कहा है कि राहुल की मंगेतर एक्ट्रेस दिशा परमार और उसके परिवार के साथ उन्होंने दोनों की शादी के बारे में बात की है। राहुल और दिशा की शादी कब होगी, इस बारे में राहुल की मां ने बताया कि जैसे ही वह बिग बॉस 14 के घर से बाहर आएगा, उसके बाद शादी की तारीख और बाकी जानकारियां साझा की जाएंगी।

Rahul Vaidya

पिछले साल नवंबर में दिशा के जन्मदिन पर राहुल ने उनको बिग बॉस से ही शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि दिशा ने शो के मेकर को कोई जवाब नहीं दिया था। राहुल वैद्य दिशा को प्रपोज करने के बाद घर में कई दिनों तक इस बात का इतंजार कर रहे थे कि दिशा का उनके लिए जवाब आएगा। शो के होस्ट सलमान खान ने भी राहुल को बताया था कि एक्ट्रेस की ओर से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में राहुल वैद्य की मां गीता ने बताया कि राहुल और दिशा की शादी की लिए बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, हां दिशा एक बार घर आई है, मैं भी उसके घर गई हूं और मैंने उसके माता-पिता से भी बात की है। हमने शादी पर भी विचार कर लिया है। एक बार जब राहुल वैद्य शो से वापस आ जाए तो हम शादी की तारीख निकालेंगे।

वहीं शुक्रवार (7 जनवरी) को दिखाए जाने वाले प्रोमो में राहुल की मां शो में बेटे से मिलने आती हैं। इस दौरान राहुल मां से पूछते हैं कि शादी कब करूं...? जिसका मां जवाब देती है कि हम तो तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+