Bigg Boss 14: देवोलीना ने किया विकास गुप्ता को Kiss, भड़की निक्की तंबोली ने कह दी ये बात

Bigg Boss 14 News: बिग बॉस 14 में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच नया विवाद देखने को मिल रहा है। सीजन के पहले सप्ताह से घर में रह रहीं एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने अब विकास गुप्ता से पंगा ले लिया है। इस बीच विकास गुप्ता (Vikas Gupta) को निक्की से पहले ही खफा चल रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) का भी साथ मिल गया है। हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में विकास और देवोलीना मिलकर निक्की को चिढ़ाते नजर आए।

निक्की और विकास गुप्ता में हुई जबरदस्त फाइट

निक्की और विकास गुप्ता में हुई जबरदस्त फाइट

दरअसल, निक्की और विकास गुप्ता के बीच बहस खाने की प्लेट को साफ करने को लेकर होती है। विकास गुप्ता निक्की से कहते हैं कि वह अपनी गंदी प्लेट को साफ कर दें, इस पर निक्की तंबोली को गुस्सा आ जाता है और वह विकास गुप्ता पर फूट पड़ती हैं। निक्की कहती हैं, ना मैं तुम्हारी घरवाली हूं, ना ही तुम्हारी दोस्त हूं, कि आप मुझसे इस तरह से बात करें....ऐ धो।' इसक विकास जवाब देते हैं कि अपने आप को कंट्रोल में रखा करो।

Recommended Video

    Bigg Boss 14: Rubina Dilaik के Husband Abhinav Shukla पर फिदा हुई Rakhi Sawant | वनइंडिया हिन्दी
    निक्की तंबोली ने किया पर्सनल कमेंट

    निक्की तंबोली ने किया पर्सनल कमेंट

    इसी दौरान निक्की तंबोली, विकास गुप्ता पर देवोलीना को लेकर पर्सनल कमेंट करती हैं। निक्की की बातें सुन विकास गुप्ता भी भड़क जाते हैं और बीच में देवोलीना की भी एंट्री हो जाती है। देवोलीना कहती हैं कि निक्की को वूमन कार्ड खेलने की आदत हो गई है। इसके बाद निक्की विकास को छोड़ देवोलीना से भिड़ जाती हैं। बता दें कि निक्की यहां पर विकास गुप्ता को किस करने को लेकर निशाना साध रही थीं।

    विकास ने देवोलीना से कहा- किस्सी दे

    विकास ने देवोलीना से कहा- किस्सी दे

    प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि निक्की की किस वाली बात पर अब विकास गुप्ता और देवोलीना उन्हें जानबूझ कर चिढ़ाने लगते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि विकास गुप्ता देवोलीना को किस करने के लिए कहते हैं, इस पर राखी सवांत निक्की को कहती हैं, 'ले जल ले...जल ले।' इसके बाद फिर क्या था विकास और निक्की फिर एक बार भिड़ जाते हैं। आज के एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा की दोनों के बीच की ये लड़ाई किस मोड़ पर पहुंचती है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss: बाथरूम जब्त होने के बाद गार्डन में नहाने लगीं राखी सावंत, राहुल और अली गोनी ने किया ये काम

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+