Bigg Boss: बाथरूम जब्त होने के बाद गार्डन में नहाने लगीं राखी सावंत, राहुल और अली गोनी ने किया ये काम

Bigg Boss 14 Update: बिग बॉस का 14वां सीजन दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है। साथ ही राखी सावंत (Rakhi Sawant) की एंट्री ने इस शो में और ज्यादा मसाला डाल दिया। हर एपिसोड में राखी सावंत अपने किसी ना किसी काम से लोगों का ध्यान खींचती हैं, चाहे उनका रोना हो या फिर किसी कंटेस्टेंट्स से लड़ाई। अब राखी सावंत के गार्डन बाथ (नहाने) का वीडियो वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Bigg Boss 14: Rubina Dilaik के Husband Abhinav Shukla पर फिदा हुई Rakhi Sawant | वनइंडिया हिन्दी
    बाथरूम हुआ जब्त

    बाथरूम हुआ जब्त

    दरअसल बिग बॉस ने घर का बाथरूम बंद कर दिया है यानी अब कोई भी कंटेस्टेंट्स उसका इस्तेमाल नहीं कर सकता है। ऐसे में सभी घर वाले अपने नहाने का जुगाड़ खोजने लगे लेकिन राखी सावंत ने जो तरीका निकाला उससे सब हैरान रह गए। उन्होंने नहाने के लिए गार्डन को चुना और बाल्टी लेकर स्विमिंग पुल के पास पहुंचा गईं। राखी की ये हरकत देख राहुल वैद्य समेत सारे घर वाले हैरान रह गए।

    अली ने लगाया कंडीशनर

    अली ने लगाया कंडीशनर

    कुछ देर बाद राहुल भी उनके पास पहुंच जाते हैं और 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' गाने लगते हैं। इसके बाद राहुल राखी के सिर में शैंपू करने लगते हैं। राहुल के बाद राखी अली गोनी को अपने पास बुलाती हैं और उन्हें कंडीशनर लगाने को कहती हैं। अली भी उनका दिल नहीं तोड़ते और उनके पास जाकर कंडीशनर लगाते हैं। इस दौरान राखी ने कहा कि वो आज तक कभी ऐसे नहीं नहाई हैं। चैनल ने इसका एक प्रोमो जारी किया है, जो बुधवार रात प्रसारित किया जाएगा।

    विकास ने दिया था खास तोहफा

    बिग बॉस 14 में राखी सावंत को विकास गुप्ता (Vikas Gupta) का काफी सपोर्ट मिला है, कई मौकों पर वह राखी के साथ खड़े दिखाई दिए। हाल ही में विकास गुप्ता ने अपनी दोस्त राखी को एक गिफ्ट (Gift) दिया, जिसे देख वह खुद भी चौंक गईं और इमोशनल होकर रोने लगीं। वहीं सुर्खियां बटोरने के लिए राखी नए-नए हथकंडे अपना रही हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनव के लिए अपने पूरे शरीर में उनका नाम लिखवा लिया था, जबकि अभिनव ही रुबीना दिलैक के पति हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+