BB 14: अर्शी खान पर आग बबूला हुए सलमान खान, 'वीकेंड के वार' में Salman के साथ की बदतमीजी
नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन-14 अब पुराने कंटेस्टेंट के भरोसे ही चल रहा है। नए चेलेंजर्स के रूप में इन दिनों बिग बॉस हाउस में कुछ पुराने सीजन के कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। राखी सावंत, अर्शी खान, राहुल महाजन और विकास गुप्ता समेत कई कंटेस्टेंट घर में हंगामा मचाने आ चुके हैं। इस बीच वीकेंड का वार भी आ चुका है जिसको लेकर कंटेस्टेंट में टेंशन बढ़ गई है। इस वीकेंड के वार बिग बॉस हाउस से कौन बाहर होगा, ये बड़ा सावल बन गया है।

वीकेंड के वार में खुलेंगे कई राज
आज (शनिवार) के वीकेंड का वार में सलमान खान अर्शी खान की क्लास लगाते नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस हाउस में पिछले दिनों राखी सावंत की एंट्री हुई है। उनके साथ-साथ शो की चहेती कंटेस्टेंट में से एक निक्की तंबोली और अली गोनी की भी घर में वापसी हो गई है। अली के आ जाने से जौस्मिन काफी खुश नजर आ रही हैं। राखी की घर में एंट्री होते ही उनकी अर्शी खान से तीखी बहस हो जाती है।

अर्शी खान ने लगाए सलमान पर ये आरोप
आज होने वाले वीकेंड के वार का प्रोमों वीडियो सामने आ गया है जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान और अर्शी के बीच बहस हो रही है। वायरल प्रोमों में अर्शी खान कहती हैं, 'दिमाग से सोच के आई थी आज में कि आप मुझे जिल्लत के लड्डू खिलाएंगे।' अर्शी की ये बात सुनकर सलमान खान काफी गुस्सा हो जाते हैं। सलमान खान इस कदर गुस्सा हो जाते हैं कि वह अर्शी से बात करने के लिए मना कर देते हैं।

अर्शी पर भड़के सलमान खान
सलमान खान कहते हैं, 'अर्शी, आपका हो गया, मैंने आपसे कौन सी ऐसी बात की है कि आपको ऐसा लगा।' सलमान की ये बात सुनकर अर्शी माहौल को शांत करने की कोशिश करती हैं, उन्होंने कहा कि वह मजाक कर रही थीं। अर्शी की इस बात पर सलमान कहते हैं, ऐसे मजाक मेरे साथ कोई करें मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आपको कोई हक नहीं बनता। मेरे लिए बेहतर ये ही होगा कि मैं आपसे बात न करुं।

अभिनव शुक्ला और कविता की लड़ाई
बता दें कि आज के वीकेंड के वार में सलमान खान अर्शी के अलावा अभिनव शुक्ला और कविता कौशिक पर भी काफी गुस्सा होने वाले हैं। जी हां, शनिवार की रात टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में कविता कौशिक अपने पति के साथ अभिनव शुक्ला पर संगीन आरोप लगाने वाली हैं। इस बीच सलमान को उनकी बातों से गुस्सा आ जाता है और उन्हें चुप रहने के लिए बोलते हैं। सामने आए प्रोमों में कविता की बातें सुन अभिनव की पत्नी और एक्ट्रेस रुबीना फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss: अर्शी खान ने सबको बता दिए विकास गुप्ता के सीक्रेट टास्क, VIDEO में देखें दोनों की जमकर हुई लड़ाई












Click it and Unblock the Notifications