Bigg Boss: अर्शी खान ने सबको बता दिए विकास गुप्ता के सीक्रेट टास्क, VIDEO में देखें दोनों की जमकर हुई लड़ाई
नई दिल्ली। बिग बॉस का सीजन 14 रोजाना नए ट्विस्ट और टर्न के साथ अधिक रोमांचक होता जा रहा है। अर्शी खान शो में आने के बाद से ही काफी एक्टिव दिख रही हैं और उनकी विकास गुप्ता के साथ भी इस दौरान तकरार देखी गई। बीती रात आए एपिसोड में पहले दोस्त रह चुके अर्शी और विकास के बीच बहस तक हो गई। अर्शी ने विकास पर घर के खाने के स्टॉक को खाली करने का आरोप लगाया था। साथ ही अर्शी ने सभी घरवालों को आगाह करते हुए कहा कि विकास कुछ गड़बड़ कर रहे हैं और ये एडवांटेज जीतने के लिए कोई खुफिया टास्क हो सकता है।

अर्शी- ये टास्क ही होगा तुम्हारा
इसके साथ ही अर्शी ने घर वालों से कहा कि कैसे अनावश्यक रूप से विकास रात के समय सबको जगा रहे थे। हाल ही में दोनों की काफी लड़ाई भी हो गई थी, क्योंकि अर्शी को इस बात का यकीन हो गया था कि घर का खाने का सामान खत्म करने के लिए विकास गुप्ता कोई रणनीति अपना रहे हैं। इसका वीडियो भी कलर्स चैनल की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें अर्शी विकास से कहती हैं, 'मैं नस नस से वाकिफ हूं इस बंदे की। रात में आकर लोगों को उठा रहे हो ना, ये टास्क ही होगा तुम्हारा।'

अर्शी- ये आपका शो नहीं
इसके बाद अर्शी कुछ ऐसा बोल देती हैं, जो विकास को पसंद नहीं आता। विकास अर्शी का हाथ झटक देते हैं और अर्शी कहती हैं कि वह उन्हें हाथ ना लगाएं। एक अन्य वीडियो में विकास कैमरे को देखते हुए कहते हैं कि अर्शी के घर से जाने के चांस ज्यादा हैं। तो इसपर अर्शी कहती हैं कि 'आप बिग बॉस की वोटिंग का कैसे पता करते हो। ये रिएलिटी शो है कि आपका शो है। नहीं आप फैसला लोगे कौन जाएगा, आप कौन हैं। आपकी पॉपुलेरिटी... मेरी पॉपुलेरिटी कम है। ये तुम्हारा शो नहीं है ये अपना मास्टरमाइंड अपने पास रखना।'

विकास अर्शी को बेवकूफ बोलते हैं
बाद में विकास अर्शी को वाहियात और वेबकूफ तक कह देते हैं। इसपर जैसमीन अर्शी को समझाते हुए कहती हैं कि वह केवल आपको उकसा रहा है, तो अर्शी उसपर भी भड़क जाती हैं और कहती हैं कि 'इतने गेम प्लेयर हैं ना, अभी फंसने दो, तुम लोग भी फंसोगे और अब मैं फंसाऊंगी तुम लोगों को।' फिर अर्शी कहती हैं कि वह बिग बॉस से बात करना चाहती हैं नहीं तो वो ये गेम नहीं खेलेंगी।
बिग बॉस 14 में राखी सावंत के साथ निक्की तम्बोली और एले गोनी की होगी री एंट्री












Click it and Unblock the Notifications