बिग बॉस 14: Jasmin Bhasin से शादी का प्लान बना रहे हैं Aly Goni, बहन ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। Aly Goni and Jasmin Bhasin Relationship: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के कंटेस्टेंट अली गोनी और जैस्मिन भसीन इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले कई सप्ताह से एक दूसरे को अच्छे दोस्त कहने वाले अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन (Jasmin Bhasin) ने नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार कर दिया है। बीते एपिसोड ने दोनों ने एक दूसरे से शादी तक करने की बात कबूल की हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने परिवार के खिलाफ जानकार शादी नहीं करेंगे। अली और जैस्मिन का प्यार अब बिग बॉस हाउस में परवान चढ़ रहा है इसी बीच दोनों के रिश्ते पर कंटेस्टेंट अली के परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बिग बॉस हाउस में अली और जैस्मिन आए करीब
गौरतलब है कि बिग बॉस (Big Boss House) के इतिहास में ऐसे बहुत कम सीजन रहे हैं जहां दो कंटेस्टेंट के बीच प्यार का इजहार ना हुआ है। हालांकि बिग बॉस के सीजन 14 में अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने खुलकर अपने प्यार का इजहार कर दिया है। अब दोनों के रिश्ते पर घरवालों का भी रिएक्शन सामने आने लगा है। जैस्मिन के साथ रिलेशनशिप पर अब अली गोनी की बहन इल्हाम गोनी (Ilham Goni) का बड़ा बयान आया है।

अली और जैस्मिन ने कबूली शादी की बात
बता दें कि बिग बॉस हाउस में अक्सर अली और जैस्मिन एक दूसरे के सपोर्टर के रूप में नजर आए हैं, दोनों ने कई मस्तीभरे पलों को भी साथ में इन्जॉय किया है। इतना ही नहीं अली और जैस्मिन की नजदीकियों ने बाकी घरवालों का भी ध्यान खींचा है, कई बार दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा हो चुकी है। हालांकि दोनों ने पहले अपने प्यार को दबाने की कोशिश की और रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया। अली भी बहन ने भी एक इंटरव्यू में दोनों को अच्छा दोस्त बताया था।

जैस्मिन के साथ शादी पर अली की बहन ने क्या कहा?
इस बीच सोमवार को ऑनएयर हुए एपिसोड में अली और जैस्मिन द्वारा शादी की बात कबूल किए जाने के बाद इल्हाम गोनी की ताजा प्रतिक्रिया सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इल्हाम गोनी ने कहा कि वो दोनों को रिश्ते को लेकर खुश हैं, अगर वह इसे सीरियसली ले रहे हैं। बिग बॉस हाउस से बाहर भी अली और जैस्मिन को लेकर जारी गॉसिप पर रिएक्शन देते हुए इल्हाम गोनी ने कहा कि लोग शुरू से ही दोनों के रिश्ते में दिलचस्पी ले रहे हैं।

रिश्ते को सीरीयस्ली ले रहे हैं तो खुशी है: इल्हाम
इल्हाम गोनी के मुताबिक अली गोनी और जैस्मिन अभी दोस्त हैं, अगर दोनों ने दोस्ती के रिश्ते को प्यार और शादी में बदलने का फैसला लिया है तो यह उनकी पसंद है। दोस्ती से उलट शादी एक गंभीर मुद्दा है, और मुझे खुशी है कि वह इसे सीरीयस्ली ले रहे हैं। यह अच्छी बात है कि उन्होंने बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद इस बारे में बात करने का फैसला किया है। इल्हाम गोनी ने कहा उन्हें इस बात से कोई समस्या नहीं है कि लोग दोनों के रिश्ते को कैसे जोड़ते हैं।
Recommended Video

अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती: इल्हाम
उन्होंने कहा, 'लोगों को दूसरों के बारे में बात करना पसंद है, यही वह अली गोनी और जैस्मिन भसीन के रिश्ते को लेकर भी कर रहे हैं। हालांकि मैं किसी भी अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती।' अली गोनी की बहन इल्हाम भी जैस्मिन की काफी अच्छी दोस्त हैं, दोनों को अक्सर अली के साथ देखा गया है। बिग बॉस शो की बात करें तो बीमारी की वजह से मनू को कुछ दिनों के लिए घर से बाहर रखा गया है वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए एजाज खान, राहुल महाजन और अभिनव शुक्ला नॉमिनेट हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: BJP नेता सोनाली फोगाट की बिग बॉस में एंट्री, समिति कर्मचारी को चप्पलों से पीट आई थीं विवादों में












Click it and Unblock the Notifications