Bigg Boss 14: BJP नेता सोनाली फोगाट की बिग बॉस में एंट्री, समिति कर्मचारी को चप्पलों से पीट आई थीं विवादों में
नई दिल्ली। बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में एक नई एंट्री हुई है। हरियाणा की भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट अब टीवी शो बिग-बॉस के घर में दिखेंगी। इसी हफ्ते उनकी बिग बॉस में एंट्री हुई है। फोगाट ने बिग बॉस में आने के बाद कहा है कि वो दर्शकों के एंटरटेनमेंट में कमी नहीं आने देंगी। सोनाली फोगाट टिकटॉकर के तौर पर मशहूर हुई थीं। इसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गईं और 2019 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ी थीं। भाजपा में शामिल होने के बाद बाजार समिति के एक कर्मचारी से मारपीट को लेकर वो विवादों में रही थीं।
Recommended Video

हाथ जोड़ें दिखीं सोनाली फोगाट
बिग बॉस 14 की लाइव फीड में सोनाली फोगाट घरवालों से मिलती नजर आ रही हैं। उनकी एंट्री की फोटो, जिसमें सोनाली फोगाट हाथ जोड़कर घर में एंट्री करती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सभी घर वाले भी सोनाली फोगाट के स्वागत के लिए घर में इकट्ठा दिख रहे हैं। सोनाली फोगाट के अलावा चार और सिलेब्रिटी बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे। ऐक्ट्रेस दिशा परमार भी बिग बॉस में एंट्री कर सकती हैं।

आज या कल दिखेंगी बिग बॉस में
बिग बॉस 14 के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम से सोनाली की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में पीली साड़ी में सोनाली फोटागट घर में एंट्री करती हुई दिखाई दे रही हैं और घर के लोगों से मिल रही हैं। सोनाली फोगाट आज या मंगलवार के एपिसोड में बिग बॉस के घर में दिख सकती हैं।

टिकटॉकर से बनीं नेता, भाजपा में हुईं शामिल
सोनाली फोगाट ने टिकटॉक पर अपने वीडियो को लेकर काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा। हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गई थीं। इस साल जून में सोनाली फोगाट उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सोनाली फोगाट हिसाल मार्केट कमिटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को चप्पल से पीटती दिख रही थीं। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications