Bigg Boss 14: अली गोनी ने राखी सावंत के 'अदृश्य' पति का उड़ाया मजाक, तो मिला करारा जवाब
नई दिल्ली। Bigg Boss Hindi News: टेलीविजन का चर्चित और विवादित शो बिग बॉस (Bigg Boss 14) अक्सर अपने कंटेस्टेंट्स की लड़ाई के चलते सुर्खियों में रहता है। इन दिनों बिग बॉस-4 का घर लड़ाई का अखाड़ा बना हुआ है। राखी सावंत (Rakhi Sawant) के घर का कैप्टन बनने के बाद इन दिनों उनके तेवर बदले हुए हैं। इस बीच सोनाली फोगाट और रुबीना दिलैक की लड़ाई की वजह से अली गोनी (Aly Goni) और राखी सावंत के बीच तीखी बहस हुई। बिग बॉस के एक प्रोमो में अली ने राखी सावंत (Rakhi Sawant husband) से उनके पति रितेश के बारे में पूछा तो उन्होंने भी जैस्मिन को लेकर अली को मुंहतोड़ जवाब दिया।

पति को लेकर अली ने राखी सावंत पर साधा निशाना
प्रोमो में देखा जा सकता है कि सोनली फोगाट बिना किसी से बात किए अपना खाना खा रही हैं, इस बीच वह अली को भी अनसुना कर देती हैं। तभी सोनाली की साइड लेते हुए राखी सावंत ने कहां, आज दीदी का दिल टूटा हुआ है किसी ने उन्हें ढीठ बोला है, कौन है वो? इस बीच अली गोनी, राखी पर निशना साधते हुए कहते हैं, 'पहले धोखा देकर उनको अब उनकी चिंता कर रही हो।' इसके बाद राखी और अली में तू-तड़ाक बढ़ जाती है।

अर्शी खान ने भी दिया अली का साथ
लड़ाई के बीच अली गोनी और जैस्मिन के रिश्ते को लेकर राखी सावंत ने सवाल उठाया। इसका जवाब देते हुए अली ने कहा, 'तेरा तो पति भी नहीं है, मेरी कम से कम मेरे साथ तो है। तेरा गायब है।' अली गोनी के साथ अर्शी खान भी राखी को फेक-फेक-फेक बोलने लगती हैं। अली और अर्शी की बातें सुन राखी भी फूट पड़ती हैं उन्होंने कहा कि तुम सब जलकुकड़े हो।

राखी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
राखी सावंत आगे कहती हैं, 'मेरे प्यार पर जलते हो, मेरा लव अनकंडीशनल है।' इसी बीच अर्शी पूछती हैं, रितेश जीजू कहां हैं? जवाब में राखी कहती हैं, 'उससे तुम्हारा मतलब नहीं है, अली तुम्हारा लव फेक है मेरा नहीं है। रोने से प्यार सच्चा नहीं दिखता...इस्तेमाल करता है इंसान को..कपड़े धोने में, खाना बनाने में...हर चीज मैं, मैंने तो ये नहीं किया।' राखी सावंत के इस जवाब को सुन अली भी उन्हें हैरान होकर देखने लगते हैं।
Video देखने के लिए यहां करें क्लिक
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: इस वजह से फिर रोईं राखी सावंत, सोनाली ने Aly के लिए बताई अपनी फीलिंग्स
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications