Bigg Boss 14: इस वजह से फिर रोईं राखी सावंत, सोनाली ने Aly के लिए बताई अपनी फीलिंग्स
Bigg Boss 14 Update: बिग बॉस का सीजन 14 दिन-ब-दिन और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है, जहां 12 जनवरी का एपिसोड झगड़े और प्यार से भरा था। शो में पहले तो अली गोनी और राखी सावंत के बीच लड़ाई हुई। इस दौरान अली ने जैस्मीन भसीन के बाहर होने का जिम्मेदार राखी सावंत को ठहराया। इसके बाद अली गोनी के लिए सोनाली फोगाट ने अपनी फीलिंग्स को बयां किया।

राखी पर लगाए ये आरोप
इस एपिसोड में पहले अली गोनी ने राखी सावंत के साथ लड़ाई की। साथ ही उन पर उन्हें और जैस्मीन भसीन को अलग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राखी जैस्मीन को मुझसे अलग होने की प्रार्थना करती थीं और उसकी प्रार्थना का फल मिल गया है। अब आप (राखी) बस प्रार्थना करो मैं पहले घर छोड़ दूं क्योंकि मैं आपके रास्ते में बहुत सारे कांटे डालने जा रहा हूं। इसके बाद राखी ने सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। वो (जैस्मीन) हमेशा अली के साथ प्यार में होने से इनकार करती थी। इस पर पलटवार करते हुए अली ने कहा कि हर बातें कैमरे के सामने नहीं होती, कुछ बातें दिल से कही जाती हैं।

रोते हुए रुबीनी को बताई कहानी
शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी इस बहस में कूद पड़े। इस दौरान अली ने राखी से कहा कि तुम मेरी बुआ की तरह दिखती हो, इसलिए अब से मैं तुमको बुआ कहूंगा और इतनी इज्जत दूंगा कि तुम सम्मान में डूब जाओगी। इस पर राखी ने उन्हें चाचा कह दिया और कमरे से चली गईं। बाद में रोते हुए उन्होंने रुबीनी दिलाइक को बताया कि निक्की और अली उनका मजाक उड़ा रहे हैं। हालांकि बाद में विकास राखी के समर्थन में आए और सभी से मजाक बंद करने को कहा।

सोनाली ने कही ये बातें
वहीं शो के दूसरे सेगमेंट में अर्शी खान ने सोनाली फोगट को एजाज खान और अली गोनी की आंखों में देखने के लिए कहा। इस पर सोनाली शरमा गईं। उन्होंने कहा कि वो एजाज के लिए ऐसा कर सकती हैं, लेकिन अली की आंखों में नहीं देख सकतीं। इस पर अली ने कहा कि एजाज ने सोनाली को ऐसा करने से मना किया है। बाद में सोनाली ने अर्शी से कहा कि मुझे ये सब नहीं करना चाहिए ना, मुझे पहले ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ, लेकिन कुछ तो ऐसा हुआ है। कुछ देर हंसने के बाद सोनाली ने आगे कहा कि वैसे प्यार करने में कोई बुराई नहीं है। इसके बाद सोनाली ने जैस्मीन और अली के प्यार पर बात की। उन्होंने कहा कि मैं समझती हूं कि वो किसी और से प्यार करता है। मुझे पता है ये चीजें मेरे लिए नहीं हैं, लेकिन फिलिंग्स हैं। सोनाली ने ये भी खुलासा किया पति की मौत के बाद उन्हें किसी से प्यार हुआ था, लेकिन कुछ निजी वजहों से वो उस रिलेशन को आगे नहीं बढ़ा सकीं।












Click it and Unblock the Notifications