Bigg Boss 14: अर्शी के बाद अली गोनी ने विकास गुप्ता पर लगाया काम छीनने का आरोप, कहा- इन्होंने शो से निकलवाया
Bigg Boss 14: अर्शी के बाद अली गोनी ने विकास गुप्ता पर लगाया काम छीनने का आरोप, कहा- इन्होंने शो से निकलवाया

अली के आरोप पर विकास कहते हैं कि वह कभी भी लोगों से उनका काम नहीं छीनते हैं और ना ही लोगों के काम के बीच में रोड़ा अटकाते हैं। लेकिन अली विकास की बात पर ध्यान नहीं देते हैं।
विकास गुप्ता घर से होंगे आउट
सोमवार को दिखाए जाने वाला प्रोमो में विकास गुप्ता को घर से आउट होते दिखाया जाएगा। चैनल द्वारा जारी किए गए प्रोमो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे विकास गुप्ता झगड़ा के दौरान अर्शी खान को धक्का देकर स्वीमिंग पूल में गिरा देते हैं। जिसके बाद अर्शी खान को ये कहते हुए सुना जा रहा है कि वो इस घर में अब नहीं रहेंगी।

बिग बॉस के अधिकारिक पेज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'BB14 के घर में हुआ तनाव, जब अर्शी खान और विकास गुप्ता के बीच बढ़ा झगड़ा और उन्होंने उतार दिया अपना माइक। क्या स्टेप लेंगे बिग बॉस आगे?'
बताया जा रहा है कि विकास गुप्ता के परिवार के बारे में अर्शी खान ने कुछ विवादित कमेंट किए थे, जिसके बाद विकास ने गुस्से में हिंसा का सहारा लेते हुए अर्शी खान को पुल में धक्का दिया था। पूल में धक्का दिए जाने के बाद अर्शी खान ने इस बात का मुद्दा बिग बॉस के सामने रखा है और विकास के खिलाफ एक्शन लेने की बात की है।
#BB14 ke ghar mein hua tanaav jab @Arshikofficial_ aur @lostboy54 ke beech badha jhagda, aur unhone utaar diya apna mic. Kya step lenge #BiggBoss aage?
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 13, 2020
Dekhiye aaj raat 9 baje, #Colors par.
Catch it before TV on @VootSelect.#BiggBoss14 #BiggBoss2020 #WeekendKaVaar pic.twitter.com/IopkaXf9Jj
इधर बिग बॉस हाउस में राहुल वैद्य की एंट्री फिर से होने वाली है। रविवार को दिखाए गए एपिसोड में इस बात की पुष्टी हुई है। हालांकि ये नहीं बताया गया है कि राहुल वैद्य की एंट्री कब होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications