Bigg Boss 14 की ट्रॉफी लेकर घर पहुंचीं रुबीना, अभिनव ने इस ग्रेंड अंदाज में किया 'वेलकम'

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 जीतकर एक्टर रुबीना दिलैक अपने घर पहुंच चुकी हैं। साथी कंटेस्टेंट राहुल वैद्य को हराकर रुबीना ने ट्रॉफी और 36 लाख अपनी झोली में डाल लिए। रुबीना के हसबैंड अभिनव शुक्ला ने उनका शानदार स्वागत किया है। रुबीना ने घर के अंदर का वीडियो शेयर कर दिखाया कि उनके स्वागत के लिए अभिनव ने घर में कितनी तैयारियां कर रखी थीं। रुबीना दिलैक की इस सफलता पर उनके पति अभिनव शुक्ला खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं।

पति अभिनव ने दिया सरप्राइज

पति अभिनव ने दिया सरप्राइज

रुबीना के घर पहुंचने से पहले अभिनव ने अपने घर को शानदार तरीके से डेकोरेट किया था। जहां बरामदे पर लाइट से लिखा गया RUBI खूब चमक रहा था वहीं कमरे के अंदर भी फूलों और लाइटों से सजाया गया था। इसी के साथ दीवार पर रुबीना के स्वागत के लिए लिखा गया था- वेलकम होम, बॉस लेडी। फोटो में आप देख सकते हैं रुबीना के हाथ में बिग बॉस की ट्रॉफी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में बेहद खूबसूरत लाइटिंग दिखाई दे रही हैं।

रुबीना ने घर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- अपने घर जैसा दूसरा कुछ नहीं हो सकता

रुबीना ने घर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- अपने घर जैसा दूसरा कुछ नहीं हो सकता

रुबीना ने घर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- अपने घर जैसा दूसरा कुछ नहीं हो सकता। वहीं अभिनव ने इन झलकियों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है- माई विनर रुबीना दिलैक। इस तस्वीर पर निक्की तम्बोली से लेकर सृष्टि रोड़े तक रुबीना दिलाइक के करीबी दोस्तों ने उन्हें बधाईयां दी है। तो वहीं, अभिनव शुक्ला के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर पर खुद अदाकारा रुबीना दिलाइक भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाईं।

रुबीना-अभिनव का होने वाला था तलाक

रुबीना-अभिनव का होने वाला था तलाक

बता दें कि रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला ने बिग बॉस 14 के घर में ही इस बात का खुलासा किया था कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। जिसकी वजह से दोनों ने तलाक लेने तक के बारे में सोचा था। हालांकि बिग बॉस के घर के अंदर रुबीना और अभिनव ने हमेशा एक-दूसरे का समर्थन किया और मुश्किल समय में एक-दूसरे की ताकत बनकर खड़े दिखे।

बिग बॉस के घर से बची उनकी शादी

बिग बॉस के घर से बची उनकी शादी

एक कार्य के दौरान रुबीना ने बताया था कि वे रियलिटी टीवी शो में प्रवेश करने से पहले तलाक पर विचार कर रहे थे। इसके बाद उन् दोनों ने अपनी शादी को अंतिम मौका देने के लिए बिग-बॉस के घर में जाने का फैसला किया। य़ह फैसला उनके लिए नया जीवनदान साबित हुई। इसके बाद दोनों ने मीडिया के सामने ये स्वीकार किया था, वे अब शादी खत्म नहीं कर रहे हैं। आगे साथ रहने वाले हैं।

नवविवाहित कपल शादी को बीच में छोड़ पहुंचा अस्पताल, लड़की के लिए किया 'रक्तदान'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+