Bigg Boss 13 के फिक्स होने वाली बात पर भड़के असिम रियाज, कहा-जो सामने है वो ही सच है...

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 का खिताब अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता है लेकिन उनकी जीत को लेकर बवाल मच गया है, एक ओर सिद्धार्थ के फैंस खुश हैं तो वहीं बिग बॉस के दर्शकों ने शो के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं। दर्शकों के साथ-साथ टीवी सेलिब्रिटीज ने भी सिद्धार्थ के विजेता बनने पर नाराजगी जताई है और शो को फिक्स्ड बताया है, लोगों का कहना है कि बिग बॉस 13 का विजेता सिद्धार्थ को नहीं आसिम रियाज को होना चाहिए था।

Bigg Boss 13 के फिक्स होने पर आसिम रियाज का आया रिएक्शन

Bigg Boss 13 के फिक्स होने पर आसिम रियाज का आया रिएक्शन

फिलहाल इसी बहस के बीच अब इस मसले पर खुद असिम रियाज ने चुप्पी तोड़ी है, उन्होंने इस बहस को ही सीधे तौर पर खारिज करते हुए कहा है कि ये सारी बातें कोरी बकवास है, ABP न्यूज चैनल से बात करते हुए आसिम रियाज ने कहा है कि कुछ भी ऐसा नहीं है, फिक्स कुछ भी नहीं होता...दर्शकों के प्यार की वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं और वो (सिद्धार्थ) भी जीता है, इसलिए फिक्स कुछ नहीं है...यही सच है, जो है सामने है।

बिग बॉस फिक्स नहीं था: आसिम रियाज

बिग बॉस फिक्स नहीं था: आसिम रियाज

आसिम रियाज ने स्पष्ट कर दिया कि शो को लेकर जो शक जताया जा रहा है वो पूरी तरह से गलत और बुनियाद है। मालूम हो कि बिग बॉस 13 के फिक्स होने की अफवाह को तब हवा मिली जब कलर्स टीवी की एक कर्मचारी फेरिहा ने ट्विटर पर दावा किया कि वह चैनल को इसलिए छोड़ रही हैं, क्योंकि बिग बॉस शो के परिणाम से छेड़छाड़ की गई है और वह इसका विरोध करती हैं, चैनल चाहता है कि सिद्धार्थ विजेता बने, जबकि दर्शकों का वोट कुछ और कह रहा है।

शाहरुख की बेटी संग नजर आएंगे असिम?

शाहरुख की बेटी संग नजर आएंगे असिम?

फिलहाल असिम के चाहने वाले अभी तक उनकी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि असिम के बारे में खबर है कि वो अब बड़े पर्दे की ओर रूख करने जा रहे हैं, मीडिया सूत्रों के मुताबिक निर्देशक करण जौहर शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान को लॉच करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सुहाना के साथ असिम रियाज नजर आ सकते हैं, हालांकि इस बारे में अभी किसी के भी ओर से कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।

कौन हैं असिम रियाज?

पेशे से मॉडल असीम रियाज मूल रूप से कश्मीर से हैं , जो फिलहाल काफी समय से मुंबई में रह रहे हैं। असीम रियाज के इंस्टाग्राम पर ऐसे कई फोटोज हैं जिसमें वो अपनी शानदार बॉडी दिखा रहे हैं। असीम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो कई फैशन शोज में नजर आ चुके हैं।

 क्या कहा था सिद्धार्थ शुक्ला ने?

क्या कहा था सिद्धार्थ शुक्ला ने?

जबकि फिक्‍सड विनर की बात पर अफसोस जताते हुए हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा था कि ये बहुत दुख की बात है कि लोग इस तरह से सोचते हैं। ऐसी बातों पर आप क्या रिएक्ट कर सकते हो। मैंने काफी मुश्किल जर्नी के बाद ये टाइटल जीता है। फिर उसपर कोई सवाल उठाता है तो दुख होता है। जो लोग ऐसा सोचते हैं उनके लिए मैं सॉरी फील करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+