Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के 'Fixed विनर' के सवाल पर रश्मि देसाई ने तोड़ी चुप्पी,हार कर भी जीते आसिम, हाथ लगे तीन बड़े प्रोजेक्ट

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के 'Fixed विनर' के सवाल पर रश्मि देसाई ने तोड़ी चुप्पी,हार कर भी जीते आसिम, हाथ लगे तीन बड़े प्रोजेक्ट

मुंबई। कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 13(Bigg Boss 13) को खत्म हुए हफ्ते भर का वक्त बीत गया है, लेकिन शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बयानबाजी का दौर खत्म नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर जहां सिद्धार्थ शुक्ला को फिक्स्ड विनर बता दिया गया तो वहीं सिद्धार्थ की जीत को लेकर शो में उनके साथ रही टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर रश्मि का जवाब

सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर रश्मि का जवाब

बिग बॉस 13 का खिताब जीतने वाले सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर सवाल उठने लगे। लोगों ने उन्हें फिक्स्ड विनर करार दिया। वहीं शो के दौरान उनके साथ बिग बॉस के घर में रहने वाली उनकी साथी कलाकार रह चुकी रश्मि देसाई ने भी कई बार बिग बॉस पर सिद्धार्थ का फेवर करने का आरोप लगाया था। सिद्धार्थ के शो जीतने पर पहली बार रश्मि ने बयान दिया है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2020 के दौरान जब पत्रकारों ने रश्मि देसाई से बिग बॉस के विनर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बिना सिद्धार्थ का नाम लेते हुए तंज कसा। रश्मि से पूछा गया कि लोग कह रहे हैं कि सिद्धार्थ की जीत पहले से फिक्स्ड थी। रश्मि ने इस सवाल के जवाब में कहा कि अगर लोग इस पर बात कर रहे हैं तो लोगों ने आपको बताया होगा कि विजेता कौन होना चाहिए, कौन जीता। उन्होंने कहा कि मैं कौन हूं किसी की जीत पर सवाल उठाने वालीं। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 शो के दौरान रश्मि और सिद्धार्थ के बीच काफी झगड़े हुए थे।

 हार कर भी जीते आसिम

हार कर भी जीते आसिम

वहीं शो के रनरअप रहे आसिम रिजाय को बिग बॉस 13 के घर से बार आने के बाद बड़े प्रोजेक्ट हाथ लगे हैं। यूं कहे कि आसिम शो हार कर भी जीत गए तो गलत नहीं होगा। बिग बॉस की वजह से आसिम रियाज को काफी लोकप्रियता मिली और अब उनके हाथ तीन बड़े प्रोजेक्ट्स लगे हैं। आसिम जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे।

 जैकलीन के साथ लगाएंगे ठुमके

जैकलीन के साथ लगाएंगे ठुमके

बिग बॉस के जरिए दर्शकों में अपनी पहचान बना चुके आसिम रियाज जल्द ही बॉलिवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस के साथ ठुमके लगाते नजर आएंगे। आसिम और जैकलीन स्टारर म्यूजिक एल्बम की शूटिंग जल्ज शुरू होने जा रही है। इसके लिए आसिम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। खबरों की माने तो इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस उनके साथ होंगी। वहीं जैकलीन के साथ म्यूजिक एल्बम में काम करने के अलावा आसिम रैपर बोहेमिया के साथ एक एल्बम में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+