Bigg Boss 13: क्या 'लड़ाई की वजह' से बीच हफ्ते में शो से बाहर किया गया ये कंटेस्टेंट? भाई ने बताई पूरी सच्चाई
नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शो में होने वाले फर्स्ट फिनाले से ठीक पहले ही एक कंटेस्टेंट को मिड वीक एविक्शन में घर से बाहर कर दिया गया है। जिस कंटेस्टेंट का नाम इसमें लिया जा रहा वो हैं असीम रियाज, जिनके घर से बाहर होने की खबरें सब तरफ से आ रही हैं। हालांकि, इस खबर के सामने आते ही असीम के फैन्स बेहद नाराज हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर असीम को घर से बाहर किए जाने की खबर पर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। लेकिन, क्या वाकई में असीम मिड वीक में बिग बॉस के घर से बाहर हो रहा हैं? इस खबर का पूरा सच बताया है असीम के भाई उमर रियाज ने, जो कि खुद एक डॉक्टर हैं।

'सांप-सीढ़ी' टास्क के दौरान पारस-असीम में हुई लड़ाई
दरअसल, बिग बॉस 13 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है इस शो में शामिल कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी विवाद काफी ज्यादा नजर आ रहा है। बता करें इस हफ्ते दिए गए टास्क 'सांप-सीढ़ी' की तो इसमें शो के दौरान घर में जो कुछ हुआ उसके बाद बिग बॉस की ओर से इस टास्क को रद्द तक करना पड़ गया। ऐसा इसलिए हुए क्योंकि पहले दिन सिद्धार्थ शुक्ला और माहिरा शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई के बीच तगड़ी झड़प हुई, जिसके बाद टास्क रुक गया। उस समय भी बिग बॉस की ओर से कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई और टास्क सही से करने के लिए कहा गया।

क्या असीम को मिड वीक में किया गया शो से बाहर?
इसके बाद अगले दिन जैसे ही टास्क फिर शुरू हुआ तो विवाद और झगड़ा फिर से देखने को मिला। पहले दिन असीम ने जहां अन्य कंटेस्टेंट्स को विवाद होने पर समझाने की कोशिश करते दिखाई दिए थे वही अगले दिन खुद आपा खो बैठे। खास तौर से पारस छाबड़ा के साथ असीम का विवाद काफी तेजी से हुआ था। जिसके बाद बिग बॉस ने टास्क को रद्द कर दिया और सभी कंटेस्टेंट्स को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट भी कर दिया। इसी बीच मिड एविक्शन में असीम के घर से बाहर होने की अटकलें उस समय लगाई जाने लगी जब शो के ट्विटर हैंडल पर एक प्रोमो शेयर किया गया। इसमें लिखा था, 'खो रहे सभी घरवाले एक-एक करके अपना आपा! कैसे करेंगे बिग बॉस ये समस्या हल?
बिग बॉस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए प्रोमो से उठे सवाल
जैसे ही ये प्रोमो ट्विटर पर डाला गया इसी के बाद ऐसी खबरें अटकलें लगाई जाने लगीं कि असीम को शो बाहर कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर असीम के फैन्स ने तुरंत इसको लेकर बिग बॉस के फैसले का विरोध किया। यही नहीं उन्होंने ऐसा कोई भी कदम उठाने को लेकर बिग बॉस के फैसले पर भी सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर जैसे ही इस मुद्दे को तूल मिला उसके बाद अब असीम के भाई उमर रियाज ने सामने आकर पूरा सच बताया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि असीम को बिग बॉस के घर से बाहर नहीं निकाला गया है।

असीम के भाई उमर रियाज ने बताया क्या है पूरा सच
असीम के भाई उमर रियाज, जो कि एक डॉक्टर हैं, उन्होंने फैंस से कहा है कि वो परेशान नहीं हो, असीम को शो से बाहर नहीं किया गया है, और साथ ही उन्होंने सभी से उनको सपोर्ट करने के लिए भी कहा है। उमर रियाज ने बाकायदा इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'दोस्तों, असीम शो से बाहर नहीं हुआ है। ये पूरी तरह से फर्जी खबर है। उनके और पारस के बीच में लड़ाई जरूर हुई थी, लेकिन अब सब कंट्रोल में है! उनको वोटिंग करते हुए सपोर्ट करते रहिए।'

क्या होगा सलमान खान का रिएक्शन?
फिलहाल ये साफ हो गया कि असीम मिड वीक एविक्शन में बिग बॉस के घर से बाहर नहीं हुए हैं। लेकिन इस हफ्ते जिस तरह का व्यवहार घर में देखने को मिला है उसके बाद देखना होगा कि शो के होस्ट सलमान खान का रुख इस पर क्या रहेगा। आखिर वीकेंड के वार में उनके रिएक्शन का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। वहीं इस हफ्ते घर के सभी सदस्य नॉमिनेट हैं तो उनमें कौन-कौन घर से बाहर होगा इसका भी इंतजार फैंस कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:- कौन बनेगा Bigg Boss 13 का विनर, इस एक्टर ने की बड़ी भविष्यवाणी
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications