कौन बनेगा Bigg Boss 13 का विनर, इस एक्टर ने की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले चर्चित रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का 13वां सीजन धीरे-धीरे चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। इस बार शो में कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिसके चलते फैंस इसे खासा पसंद कर रहे हैं। शो में किए गए बदलाव की बात करें तो इस बार चौथे हफ्ते में ही एक फिनाले रखा गया है। यानी जल्द ही कंटेस्टेंट को पहले फिनाले की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस फिनाले में जीतने वाले कुछ ही कंटेस्टेंट आगे बढ़ पाएंगें। फिलहाल इस पहले फिनाले के नतीजे क्या होंगे, कौन-कौन से कंटेस्टेंट आगे बढ़ेंगे ये देखना दिलचस्प होगा। इस बीच बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर कमाल आर खान यानी केआरके ने इस सीजन के विनर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि आखिर इस सीजन का विनर कौन हो सकता है?

बिग बॉस 13 के विनर को लेकर कमाल आर खान का बड़ा दावा

बिग बॉस 13 के विनर को लेकर कमाल आर खान का बड़ा दावा

बिग बॉस 13 के विनर को लेकर एक्टर कमाल आर खान ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने बताया कि वो लगातार बिग बॉस 13 देख रहे हैं। उनकी नजर में इस बार इस शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला हो सकते हैं। यही नहीं उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की तुलना विंदु दारा सिंह से की है। बता दें विंदु दारा सिंह बिग बॉस के तीसरे सीजन के विनर रहे हैं। केआरके ने विंदु दारा सिंह से तुलना करते हुए कहा कि इस बार 100 फीसदी सिद्धार्थ शुक्ला ही शो के विनर होने वाले हैं।

केआरके ने विंदू दारा सिंह से की सिद्धार्थ शुक्ला की तुलना

केआरके ने विंदू दारा सिंह से की सिद्धार्थ शुक्ला की तुलना

एक्टर कमाल आर खान ने ट्वीट में लिखा, 'आज मैंने बिग बॉस 13 देखा। सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विंदू दारा सिंह हैं। इसलिए 100 फीसदी वो जीतने वाले हैं। क्या कोई मुझे बता सकता है कि ये सिद्धार्थ डे कौन हैं? वो क्या करते हैं? वो कैसे सेलिब्रिटी हैं?' बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन में एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं।

केआरके के ट्वीट पर क्या बोले फैंस

केआरके के ट्वीट पर क्या बोले फैंस

केआरके के ट्वीट से साफ है कि इस सीजन में उनके मुताबिक कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला खिताब के मजबूत दावेदार हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के समर्थन में किए गए केआरके के ट्वीट पर फैंस की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। उन्होंने उनकी बात पर सहमति जताई है। एक यूजर ने लिखा, 'पहली बार इस बंदे का ट्वीट मुझे पसंद आई है। बहुत बढ़िया केआरके।'

रश्मि और सिद्धार्थ की तकरार पर क्या बोले KRK

रश्मि और सिद्धार्थ की तकरार पर क्या बोले KRK

यही नहीं केआरके ने इसके साथ-साथ कई और ट्वीट भी किए हैं, जिसमें उन्होंने शो में हो रही गतिविधियों को लेकर अपना पक्ष रखा है। एक ट्वीट में केआरके ने सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच चल रहे तकरार को लेकर टिप्पणी की है। केआरके ने लिखा, 'वे सभी लोग गलत हैं, जो #RashmiDesai या #SidharthShukla की आलोचना कर रहे हैं! एक बार जब वे दोनों एक रिलेशनशिप में थे, और अब वे इसे # BiggBoss13 हाउस में लड़ रहे हैं। इसलिए दोनों सही हैं, क्योंकि प्यार और जंग में सब कुछ जायज है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+