नए रियलिटी शो में बिग बॉस 13 गेमर पारस छाबड़ा और इंटरटेनर शहनाज गिल के स्टारडम का निकला दम!

बेंगलुरू। टेलीविजन इतिहास के सबसे चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सबसे सफल सीजन 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज कौर गिल के स्टारडम की हवा अगले ही रियलिटी शो मुझसे शादी करोगी में निकल गया है। खबर है कि रियलिटी शो मुझसे शादी करोगी जल्द ही ऑफ एयर होने जा रही है।

MSK

बिग बॉस के टाइम स्लाट में दिखाई जा रही रियलिटी शो मुझसे शादी करोगी दर्शकों को छोड़िए, रियलिटी शो में हिस्सा लेने पहुंचे उन प्रतिभागियों पर भी छाप छोड़ने में नाकामयाब रही। यही कारण है कि मुझसे शादी करोगी के प्रोड्यूसर स्वयंवर रियलिटी शो से तलाक लेने जा रहे हैं।

MSK

जी हां, सही सुना आपने? रियलिटी शो मुझसे शादी करोगी टीआरपी के रेस में कभी आगे नहीं बढ़ पाई जबकि शो को रेस में लाने के लिए शो के प्रोड्यूसर्स ने कई दांव-पेंच खेलें। एक स्वयंवर रियलिटी शो का फॉर्मेट तक बदलकर उसमें बिग बॉस रियलिटी शो वाले बोल्ड और ब्लंट फ्लेवर डालने की कोशिश की गई।

msk

लेकिन अंततः टीआरपी बूस्ट नहीं हुई तो मुझसे शादी करोगे शो को ऑफ एयर करने का फैसला कर लिया गया है।खबर है कि मुझसे शादी करोगी आगामी 20 मार्च को ऑफ एयर हो सकती है, जिसकी जगह पर अब 'इश्क में मरजावां' सीजन 2 को प्रसारित किया जाएगा। इश्क में मरजावां सीजन 2 संभवतः 23 मार्च से प्रसारित होने वाला है।

Msk

बड़ा सवाल यह है कि क्या मुझसे शादी करोगी शो बिग बॉस 13 रियलिटी शो के गेमर के रूप में मशहूर पारस छाबड़ा और दूसरी रनर अप रहीं शहनाज गिल की वजह से परवान पर नहीं चढ़ सका। सवाल लाजिमी है, क्योंकि 140 दिन के लंबे समय के बाद बिग बॉस सीजन 13 के खत्म होने के तुरंत बाद शुरू हुए मुझसे शादी करोगी शो में दोनों कंटेस्टेंट अचानक पहुंचा दिए गए थे।

msk

दोनों कंटेस्टेंट शहनाज गिल और पारस छाबड़ा की कॉस्टिंग बहुत खराब थी। 140 दिन के लंबे अंतराल बाद बिग बॉस के घर से निकले दोनों कंटेस्टेंट भी अगले ही दिन अगले रियलिटी शो के बंद में बंद कर दिए गए। मुझसे शादी करोगी के किसी एक एपीसोड में दोनों कंटेंस्टेंट नेचुरल नहीं दिखे। शायद यही कारण था कि यह दर्शकों को खींच नहीं पाई।

यह भी पढ़ें- रियलिटी शो बिग बॉस 13 का सबसे बड़ा गेमर निकला आबरा का डाबरा पारस छाबड़ा!

क्या आनन-फानन में चैनल ने लांच कर दिया मुझसे शादी करोगी शो?

क्या आनन-फानन में चैनल ने लांच कर दिया मुझसे शादी करोगी शो?

ऐसा लगता है कि रिकॉर्ड 140 तक खींचे गए बिग बॉस सीजन 13 के स्लॉट की टीआरटी को कैश करने के लिए आनन-फानन में चैनल मैनेजमेंट द्वारा मुझसे शादी करोगी रियलिटी शो की योजना तैयार की गई। 16 फरवरी को शुरू हुए मुझसे शादी करोगी को महज एक महीने बाद ही बंद करने की नौबत आ गई। शो शुरू होने के पहले हफ्ते में ही मुझसे शादी करोगी की टीआरपी बेहद खराब रही थी। हालांकि मुझसे शादी करोगी के टीआरपी के मामले फेल होने के पीछे एक बड़ा कारण रात कलर्स चैनल पर शुरू हुए दूसरे रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी भी है, जो लगभग एक साथ ही ऑन एयर हुए थे।

स्वयंवर शो 'मुझसे शादी करोगी' 4 हफ्ते भी मुश्किल से चल पाई

स्वयंवर शो 'मुझसे शादी करोगी' 4 हफ्ते भी मुश्किल से चल पाई

स्वयंवर शो मुझसे शादी करोगी 4 हफ्ते भी मुश्किल से चल पाई थी कि इसके डिब्बा बंद होने की खबर सुर्खियां बनने लगी। मुझसे शादी करोगी से पहले अब तक हुए स्वयंवर रियलिटी शो का इतना बुरा हश्र नहीं हुआ था। इनमें राखी का स्वयंवर, राहुल महाजन का स्वयंवर और रतन राजपूत का स्वयंवर काफी चर्चित हुआ था और तीनों शो की टीआरपी भी अच्छी रही थी। माना जा रहा है आनन फानन में शुरू किए गए मुझसे शादी करोगी में अगर किसी नए चेहरे पर चैनल और शो के प्रोड्यूसर दांव लगाते तो शायद यह शो भी टीआरपी के रेस में आगे बढ़ जाता।

शो को ले डूबी मुझसे शादी करोगे के कंटेस्टेंट की कॉस्टिंग

शो को ले डूबी मुझसे शादी करोगे के कंटेस्टेंट की कॉस्टिंग

क्योंकि पूरे 140 दिन तक बिग बॉस के घर के अंदर दोनों कंटेस्टेंट से परिचित हो चुके दर्शकों के लिए दोनों कंटेस्टेंट को जानने और समझने की उत्सुकता नहीं बची थी। यही मुझसे शादी करोगी की विफलता का सबसे बड़ा कारण माना जा सकता है।

दोनों कंटेस्टेंट ने बिग बॉस के घर के अंदर ही अपने लव ढूंढ चुके थे

दोनों कंटेस्टेंट ने बिग बॉस के घर के अंदर ही अपने लव ढूंढ चुके थे

दर्शक ही नहीं, 140 दिन बाद एक रियलिटी शो से दूसरे रियलिटी शो में पहुंचे कंटेस्टेंट शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के लिए भी यह एक बड़े इम्तिहान से कम नहीं था। एक तो दोनों कंटेस्टेंट ने बिग बॉस के घर के अंदर ही अपने लव ढूंढ चुके थे और शो से बाहर निकलकर रियलिटी शो और रियल लाइफ में आगे बढ़ने की योजना बना रहे थे।

 बिग बॉस 13 के सिद्धार्थ शुक्ला से प्रेम का इजहार कर चुकी थी शहनाज

बिग बॉस 13 के सिद्धार्थ शुक्ला से प्रेम का इजहार कर चुकी थी शहनाज

गेमर पारस छाबड़ा कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के साथ निजी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए रियल लाइफ में कभी उनकी गर्लफ्रेंड आंकाक्षा पुरी से मिलकर ब्रेकअप प्लान कर रहे थे, ताकि वह माहिरा शर्मा शर्मा के साथ रियलिटी शो से इतर रियल लाइफ में आगे बढ़ सके। कुछ ऐसा ही हाल शहनाज गिल का था, जिन्होंने रियालिटी शो बिग बॉस के घर में ही बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला से अपने प्रेम का इजहार कर दिया था। शहनाज भी बाहर निकल कर सिद्धार्थ शुक्ला से मिलकर अपने दिल की बात कहना चाहती थी, लेकिन अचानक मिले मुझसे शादी करोगी के प्रस्ताव में दोनों उलझ कर रह गए।

मुझसे शादी करोगे को दोनों कंटेस्टेंट पहले खोल चुके थे अपने लव इंटरेस्ट

मुझसे शादी करोगे को दोनों कंटेस्टेंट पहले खोल चुके थे अपने लव इंटरेस्ट

चूंकि दोनों को लव इंटरेस्ट बिग बॉस के घऱ के अंदर पहले ही जाहिर हो चुका था और दर्शक यह अच्छी तरह से समझ गए थे कि मुझसे शादी करोगी महज एक बिजनेस अफेयर है, इसलिए उन्होंने मुझसे शादी करोगी में कोई इंटरेस्ट नहीं लिया।

दर्शक ही नहीं, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा भी पूरे शो में असहज दिखे

दर्शक ही नहीं, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा भी पूरे शो में असहज दिखे

दर्शक ही नहीं, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा भी पूरे शो में असहज दिखे और शो में किसी भी प्रतियोगी की ओऱ दोनों ने रूचि तक नहीं लिया जबकि यह शो शादी के प्रस्ताव का था, क्योंकि दोनों का लव इंटरेस्ट पहले ही तय हो चुका था और दोनों को शो के बाहर निकलने की जल्दी थी। वह शो में इसलिए फंसे होंगे, क्योंकि शो में बने रहने के लिए उन्हें मोटा रकम ऑफर किया गया होगा।

प्रोमो वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार का इजहार कर रही हैं

प्रोमो वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार का इजहार कर रही हैं

शहनाज गिल ने रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे के प्रोमो के शूट किया था। प्रोमो वीडियो में शहनाज गिल रोते हुए सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। वीडियो में एक्टर जय भानुशाली शहनाज से तीखा सवाल पूछते हैं कि क्या आप सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से इस शो में अपना 100 फीसदी नहीं दे पा रही हैं? तो जवाब में शहनाज गिल रोते हुए स्वीकार करती है कि हां बिल्कुल ऐसा ही है।

शहनाज गिल मुझसे शादी करोगो शो में बने रहना नहीं चाहती हैं

शहनाज गिल मुझसे शादी करोगो शो में बने रहना नहीं चाहती हैं

शहनाज से जब पूछा गया कि आपने शो में आने के लिए हां कहा था तभी यह शो बना है। इसके जवाब में शहनाज कहती हैं- ''मुझे नहीं पता था कि मैं कुछ और ही निकलूंगी। मुझे शायद अब सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार हो गया है. उसे चाहे मैं गधी लग रही हूं या कुछ भी। लेकिन मैं उसे प्यार करती हूं. क्या करूं अब मैं इसमें, आप बताओ?'' शहनाज के जवाब से साफ था कि वह अब शो में बने रहना नहीं चाहती हैं और मौका मिलते ही शो से बाहर निकलकर सिद्धार्थ शुक्ला से मिलने जाना चाहती है।

किसी और सेलिब्रिटी को लेकर शो शुरू होता तो यह दुर्गति नहीं होती

किसी और सेलिब्रिटी को लेकर शो शुरू होता तो यह दुर्गति नहीं होती

अगर यह शो किसी और सेलिब्रिटी को लेकर योजनाबद्ध तरीके से शुरू किया जाता तो मुझसे शादी करोगी कि यह दुर्गति कभी नहीं होती, जो अगले 20 मार्च को होने जा रही है। इस शो ने बिग बॉस सीजन 13 के गेमर पारस छाबड़ा और इंटरटेनर शहनाज गिल के स्टारडम का भी दम निकाल कर रख दिया। क्योंकि मुझसे शादी करोगी रियलिटी शो को स्वीकार करने के बाद उनके रियल और रील लाइफ के छिपे वो किरदार भी बाहर आ गए, जो शायद बिग बॉस के घर के अंदर भी बाहर नहीं आ पाए थे। निः संदेह दोनों कंटेस्टेंट के स्टारडम पर मुझसे शादी करोगी ने दम निकाल दिया। उम्मीद करते हैं कि जब दोनों रील से निकलकर रियल लाइफ में पहुंचेंगे तो उनकी जिंदगी में सूकूंन वापस लौट आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+