Bigg Boss 13: इतिहास में पहली बार 3-3 लव बर्ड्स ने शादी के लिए एकदूसरे को किया प्रपोज!
बेंगलुरू। चर्चित टीवी रियलिटी शो (TV Reality Show) बिग बॉस (Bigg Boss) का 13वां सीजन (Bigg Boss 13) कई मायनों में अलग और अलहदा रहा। यह पहला सीजन था, जो पहली बार पुराने मानकों को पीछे छोड़कर 105 दिन के बजाय कुल 140 दिनों का लंबा सफ़र किया।

बिग बॉस शो के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ घर में रह रहे कंटेस्टेंट को ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त एक माह घर में रूकना पड़ा। बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के शब्दों में बिग बॉस का 13वां सीजन अब तक का सबसे सफल सीजन रहा है, जिससे शो को एक महीने विस्तार दिया गया।

हालांकि होस्ट सलमान खान बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट से ज्यादा खुश नहीं थे, लेकिन टीआरपी चार्ट में नंबर वन चल रहे शो को जब मेकर्स द्वारा बढ़ाने का फैसला लिया गया तो सलमान ने बिग बॉस छोड़ने तक का भी संकेत दिया था, लेकिन मार्केटिंग मजूबरी और प्रोफेशनल मजबूरी के चलते सलमान खान को एक महीने पहले खत्म होने वाले रियलिटी शो की होस्टिंग के लिए मेकर्स की सुननी पड़ी। यह पहली बार हुआ जब एक्टर सलमान खान को अपने किए कमिटमेंट को छोड़ना पड़ा और बिग बॉस रियलिटी शो के मेकर्स की सुननी पड़ी।

पिछले 13 वर्षों से इतिहास के सबसे सफल सीजन में शुमार हो चुके बिग बॉस शो के 13वें सीजन का ग्रैंड फिनाले गत शनिवार, 15 फरवरी को ग्रैंड तरीके से आयोजित किया गया और पहले से विजेता माने जा रहे टीवी एक्टर और मॉडल सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
सिद्धार्थ शुक्ला ने प्रतिद्वंदी कंटेस्टेंट और पहले रनर अप आसिम रियाज चौधरी ( Asim Riaz Chawdhary) को पछाड़ते हुए अपना झंडा बुलंद किया। अब किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे सिद्धार्थ शुक्ला निर्विवाद रूप से शो के विनर थे, लेकिन हमेशा की तरह एक बार शो के मेकर्स पर बिग बॉस के फैन्स द्वारा बायस्ड होने का तमगा दे दिया गया।

भारत के टीवी रियलिटी शो का सबसे चर्चित और पसंदीदा शो बन चुका बिग बॉस हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। कभी अपने कंटेंट को लेकर बवाल खड़ा गया तो कभी स्क्रिप्टेड होने को लेकर सवाल खड़ा किया। यह कवायद कुछ हद तक बिग बॉस शो के फैन्स द्वारा शुरू की जाती रही है।
क्योंकि अलग-अलग कंटेस्टेंट के फैन प्रायः अपने ही कंटेस्टेंट को जीता हुआ देखना चाहता है और जब उसका कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहता है तो ऐसी बातें सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जाती हैं, जिसे मीडिया के जरिए सुर्खियां मिल जाती है।

कुछ ऐसा ही सीजन 13 में भी हुआ जब एक फेरिहा नामक महिला ने खुद को कलर्स चैनल का कर्मचारी बताकर बिग बॉस मेकर्स पर बॉयस्ड होने का आरोप लगाया। हालांकि ट्वीट के जरिए यह दावा करने वाली महिला की पोल अब खुल चुकी है, क्योंकि कलर्स चैनल आधिकारिक बयान देकर जल्द ही साफ कर दिया कि फेरिहा नामक कोई कर्मचारी कभी भी कलर्स या बिग बॉस शो की क्रियटिव टीम की कभी हिस्सा नहीं रही थी।

यह पता लगाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगा कि साजिश का आरोप लगाने वाली युवती आसिम रियाज चौधरी के गृहनगर जम्मू की थी और आसिम को बिग बॉस जीतना देखना चाहती थी, इसीलिए उसने यह कहानी गढ़ी, जिसका सच अब बाहर आ चुका है।

इसे रियलिटी शो बिग बॉस की दीवानगी ही कहेंगे कि उसके फैन्स और ऑडियंस अपना आपा तक खो बैठते हैं। हालांकि बिग बॉस का 13वां सीजन तमाम विवादों और आरोपों के बीच कई मायनों में अलहदा रहा। यह पहली बार नहीं है जब टीवी रियलिटी शो बिग बॉस पर बायस्ड और स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगा है। ट्रोलर्स हर बार ग्रैंड फिनाले में विजेता रहे कंटेस्टेंट पर सवाल उठाते रहे हैं।

बिग बॉस के 13वें सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला पर भी ऐसे ही सवाल उठाए गए। बिग बॉस के कंट्रोल रूम के वीडियो क्लिप वायरल किए गए। शो पर फेवरिज्म का आरोप लगा। मजेदार बात यह थी कि आरोप लगाने वालों में फैंस के अलावा वो लोग भी शामिल थे, जो पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी व विजेता रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें-Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला का सफ़र, कभी एंग्री यंग मैन तो कभी बन गया वन मैन आर्मी!

पहला सीजन था जब बिग बॉस शो ने 140 दिनों का सफ़र तय किया
यह पहला सीजन था जब बिग बॉस के 13वें सीजन ने पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए पहली बार 140 दिनों का सफ़र तय किया। इससे पहले हुए 12 सीजन की अवधि 105 दिनों से आगे बढ़ पाए थे और तो और कई बिग बॉस के कई सीजन ऐसे गुजरे थे कि शो की कम टीआरपी के चलते मानक समय से पहले बिग बॉस को ऑफ एयर करने की की नौबत तक आ गई थी। हालांकि तमाम दुश्वारियों के बावजूद बिग बॉस शो के मेकर्स और चैनल ने शो को ऑफ एयर नहीं किया।

पहली बार बिग बॉस के घर में चुने गए कप्तान को आलीशान कमरा मिला
बिग बॉस रियलिटी शो का यह पहला सीजन था, जब बिग बॉस के घर में चुने गए कप्तान के लिए एक आलीशान कमरा तैयार किया गया था। बिग बॉस के 13वें सीजन में कप्तान के लिए तैयार किए गए आलीशन कमरे की अलग चाभी थी, जिसका उपयोग कप्तान ही कर सकता था। हालांकि कप्तान को यह छूट दी गई थी कि वह चाहे तो अपने साथ किसी भी कंटेस्टेंट को उस आलीशान कमरे में ले जा सकता था। विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी बेहद करीबी व दूसरी रनर अप रहीं शहनाज कौर गिल जब भी कप्तान बने दोनों उस आलीशान कमरे में साथ रहते पाए गए थे।

यह पहला सीजन था जब बिग बॉस कंटेस्टेंट के लिए आए कनेक्शन्स
यह पहला सीजन था जब बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों के कनेक्शन को ठहराया गया। कंटेस्टेंट के कनेक्शन पूरे एक हफ्ते तक बिग बॉस के घर में रहे और उन्हें कंटेस्टेंट को सहयोग देने लिए टॉस्क का हिस्सा भी बनाया गया। विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के लिए बिग बॉस सीजन 11 के पहले रनर अप रहे विकास गुप्ता कनेक्शन बनकर आए थे और उनकी मौजूदगी से सिद्धार्थ शुक्ला को एग्रेशन से निपटने और टॉस्क जीतने में काफी मदद मिली थी।

पहला सीजन था जब गाली-गलौज और हिंसा के लिए मिली खुली छूट!
यह पहला सीजन था जब बिग बॉस के घर के अंदर प्रतियोगियों को अभद्र भाषा का प्रयोग करने की ही खुली छूट नहीं मिली थी बल्कि कंटेस्टेंट द्वारा एकदूसरे पर बल प्रयोग करने के बावजूद भी नजरंदाज किया गया। यही कारण था कि सीजन 13 में कंटेस्टेंट द्वारा दी गई गंदी-गंदी गालियों को बाहर जाने से रोकने के लिए क्रिएटीव टीम को गालियों पर बीप की ध्वनि लगानी पड़ गई। जबकि इतिहास गवाह कि अब तक के सभी सीजनों में बिग बॉस के घर में गाली और हिंसा दोनों पर पाबंदी थी और कई कंटेंस्टेंट को हिंसा के चलते घर से बाहर का रास्ता नहीं दिखा दिया गया था।

पहला सीजन था जब आधा दर्जन से अधिक कंटेंस्टेंट बुरी तरह घायल हुए
यह पहली सीजन था जब बिग बॉस के घर के अंदर आधा दर्जन से अधिक कंटेंस्टेंट टॉस्क करते समय बुरी तरह घायल हुए। प्रतियोगियों को उनके हिंसक व्यवहार के चलते नुकसान उठाना पड़ा। कई कंटेस्टेंट की उंगलियों में फ्रैक्चर तक आ गए। इनमें शो के सबसे बड़े गेमर रहे पारस छाबड़ा का पहला आता है, जिन्हें फ्रैक्चर की शिकार हुई उंगलियों की सर्जरी के लिए अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। पारस छाबड़ा के अलावा कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, आरती सिंह और आसिम रियाज चौधरी की उंगलियों में चोटें आई थी।

पहला सीजन था जब बिग बॉस के घर से एक साथ निकले 3-3 लव बर्ड्स
यह पहला सीजन था जब बिग बॉस के घर के साथ एक साथ तीन-तीन लव बर्ड्स बिग बॉस के घर से बाहर निकली। इनमें शो के चैंपियन सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल पहले पायदान हैं और दूसरे पायदान पर पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को रखा जा सकता है और तीसरी जोड़ी आसिम रियाज चौधरी और हिमांशी खुराना का नाम लिया जा सकता है। आसिम की कहानी इसमें ज्यादा दिलचस्प है। शो की कंटेस्टेंट रहीं हिमांशी खुराना पर रियाज के प्रेम का असर ही था कि उन्होंने रियाज के लिए अपने 9 वर्ष पुराने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेक अप कर लिया, जिससे हिमांशी की सगाई भी होने वाली थी। हिमांशी शो में आसिम की कनेक्शन बनकर भी आईं थी।

पहला सीजन था जब शो में 3-3 जोड़ियों ने किया हुक अप और ब्रेक अप
यह पहला सीजन था जब बिग बॉस के घर के अंदर कुल तीन-तीन जोड़ियों का हुक अप और ब्रेक अप हुआ। इनमें पहला नाम कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली का नाम लिया जा सकता है, जो ब्रेक अप के बाद एकदूसरे से बिग बॉस के हाऊस में दोबारा मिले थे और दोनों के बीच एक बार फिर मेल-मिलाप हुआ और शो छोड़ते-छोड़ते दोनों के बीच फिर ब्रेक अप हो गया। मधुरिमा तुली ने ब्रेक अप से पहले पूर्व प्रेमी विशाल आदित्य सिंह की पैन से जमकर पिटाई भी की थी, जिससे विशाल बीच में शो छोड़कर जाने की जिद कर बैठे थे। मधुरिमा तुली द्वारा विशाल आदित्य सिंह की पैन से पिटाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दूसरा और तीसरा नाम रश्मि देसाई-अरहान खान और रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का लिया जा सकता है।

पहला सीजन था जब होस्ट सलमान खान ने घर की साफ- सफाई की
यह पहला सीजन था जब बिग बॉस शो के होस्ट सलमान खान को बिग बॉस के बड़े घर की साफ- सफाई के लिए उतरना पड़ा। घर में सफाई के पहुंचे सलमान खान ने बिग बॉस की घर के गंदे किचन की ही सफाई नहीं की, बल्कि उन्हें शो के दौरान बॉथरूम की सफाई करते हुए देखा गया। मजेदारा बात यह थी कि जब सलमान घर की सफाई कर रहे थे, तो घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट को घर के छोर पर बंद कर दिया गया था। हालांकि वीकेंड के वार के दिन सलमान खान के सामने जब कंटेस्टेंड आए तो झेंपते हुए दिखे।

यह पहला सीजन था जब होस्ट सलमान पिता और विलेन के रोल में दिखे
यह पहला सीजन था जब शो के होस्ट सलमान खान को लव मैनजर और विलेन के रूप में दर्शकों ने देखा। पारंपरिक रूप से प्यार के दुश्मनों में लड़की के पिता का नाम सबसे पहले आता है और सलमान खान बिग बॉस के घर में एक पिता और विलेन की भूमिका भी बखूबी निभाई। सलमान खान ने सबसे कंटेस्टेंट रश्मि देसाई-अरहान खान की बढ़ती प्यार की पींगों में पहले विलेन बन गए और रश्मि देसाई के साथ अरहान खान के निजी बातें शेयर करके हैरान कर दिया। फिर लव मैनेजर की भूमिका में उन्होंने रश्मि देसाई और अरहान खान का समझाने भी पहुंच गए। सलमान ने कंटेस्टेंट आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच कुछ ऐसा ही किया और उनके प्यार में विलेन बने नज़र आए थे।

पहली बार 3-3 जोड़ियों ने घर के अंदर एकदूसरे को प्रपोज किया
ऐसा पहली बार हुआ जब बिग बॉस के घर के अंदर तीन-तीन जोड़ियों ने एक दूसरे को शादी के लिए प्रपोज किया। सबसे पहला प्रपोजल कंटेस्टेंट अरहान खान ने रश्मि देसाई को किया। इसके बाद शादी का दूसरा प्रपोजल कंटेस्टेंट आसिम रियाज चौधरी ने हिमांशी खुराना को किया। तीसरा प्रपोजल शो की दूसरी रनर अप रहीं शहनाज कौर गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला से किया। शहनाज ने खुलकर सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार का इजहार किया था। इस सूची में गेमर पारस छाबड़ा को शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा से बेहद नजदीकी थी और उन्होंने माहिरा के लिए अपनी गर्लप्रेंड आकांक्षा पुरी से शो के भीतर ब्रेक अप करने का ऐलान भी कर दिया था।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications