BIGG BOSS 13 जीत सकता है ये कंटेस्टेंट, बॉलीवुड एक्टर समेत इन 5 सेलेब्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में लगातार कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जिससे फैंस की दिलचस्पी इस शो को लेकर लगातार बढ़ती जा रही है। जैसा कि शुरू में ही बताया गया था कि इस बार बिग बॉस पिछले सीजन के मुकाबले काफी अलग और तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ेगा। बिल्कुल वैसा ही कुछ शो में देखने को मिला क्योंकि शुरुआत में शो के अंदर आए कंटेस्टेंट्स में से कईयों का सफर महज एक महीने में ही थम गया। इसके बाद कई नए कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के घर में एंट्री हुई और उनके आने के साथ ही घर का माहौल एक बार फिर से बदल गया। हालांकि, इस पूरे बदलाव के बावजूद घर में एक कंटेस्टेंट लगातार सुर्खियों में बना रहा। यही नहीं अपने एग्रेसन और लाउड व्यवहार की वजह से ये कंटेस्टेंट फैंस के निगाहों पर छाया हुआ है। यही नहीं कई सेलिब्रिटिज भी इस कंटेस्टेंट के अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। यही नहीं इन सेलेब्स की मानें तो जिस तरह से ये कंटेस्टेंट बिग बॉस हाउस में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, ये बिल्कुल संभव है कि इस सीजन के विनर भी वो बन सकते हैं। आइये जानते हैं वो कौन सा कंटेस्टेंट है जिसे एक-दो नहीं बल्कि 5 सेलेब्रिटिज सीधा समर्थन करते दिख रहे हैं।

क्या सिद्धार्थ शुक्ला बनेंगे बिग बॉस 13 के विनर
बिग बॉस सीजन 13 में जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा सुर्खियां मिल रही है उनका नाम है सिद्धार्थ शुक्ला। सिद्धार्थ ने जब से घर में एंट्री की है वो शुरुआत से ही बाकी सभी कंटेस्टेंट्स पर बढ़त बनाए हुए हैं। शो में अगर सबसे ज्यादा किसी कंटेस्टेंट की बात होती है तो वो कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला ही हैं। हालांकि, उन्हें अपने साथी कंटेस्टेंट्स के साथ किए गए व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी किया गया। बावजूद इसके उनके समर्थकों की भी कमी नहीं है। कई सेलिब्रिटिज लगातार सिद्धार्थ के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं। यही नहीं इन सेलिब्रिट्रिज की मानें तो सिद्धार्थ शुक्ला अगर ऐसे ही आगे बढ़ते रहे तो बिग बॉस के विजेता भी बन सकते हैं।
केआरके ने कहा- सिद्धार्थ जीतेंगे शो
बिग बॉस कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के समर्थन में आवाज बुलंद करने वालों में बॉलीवुड एक्टर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट कमाल आर खान (केआरके) का नाम सबसे आगे चल रहा है। केआरके लगातार बिग बॉस हाउस में सिद्धार्थ शुक्ला के गेम की तारीफ करते रहे हैं। बुधवार को उन्होंने एक बार फिर से सिद्धार्थ को लेकर एक ट्वीट किया, जो काफी वायरल हो रहा है। एक्टर कमाल आर खान ने इस ट्वीट में लिखा, 'एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 में पहले दिन से ही बढ़त बनाए हुए हैं और वो शो भी जीतेंगे। यहां तक कि बिग बॉस का यह सीजन उनकी वजह से हमेशा याद किया जाएगा।'
बिग बॉस 3 के विजेता विंदू दारा सिंह ने किया सिद्धार्थ का समर्थन
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और तीसरे सीजन के विजेता विंदू दारा सिंह भी सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने सिद्धार्थ के पक्ष में एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'बिग बॉस एक मजबूत खिलाड़ी को तोड़ने के लिए हर संभव तरीके को आजमाएंगे। वो हर साल ऐसा ही करते हैं, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अब तक सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना मैदान संभाल रखा है।' सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कई सितारे और कई एक्स कंटेस्टेंट कह चुके हैं कि इस साल के वो सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं।

काम्या पंजाबी भी कर रही सिद्धार्थ का सपोर्ट
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने भी सिद्धार्थ का समर्थन किया है। काम्या लगातार उनके सपोर्ट में ट्वीट करती रहती हैं और शो को लेकर अपनी बात कहती हैं। 12 नवंबर को भी काम्या पंजाबी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने देवोलीना के सिद्धार्थ शुक्ला पर किए गए कमेंट पर टिप्पणी की है। काम्या पंजाबी ने इस ट्वीट में कहीं भी देवोलीना का नाम नहीं लिया, लेकिन ये माना जा रहा कि उनका ये ट्वीट देवोलीना के लिए ही था। काम्या पंजाबी नेलिखा, 'अरे बिग बॉस 13 के वासियों कुछ तो नया कर लो... सिद्धार्थ शुक्ला ने कितने अंडे खाए? सिद्धार्थ कितना काम करता है? किससे कपड़े पैक करवाता है? कितना आलसी है, मगरमच्छ है और ना जाने क्या-क्या है... भाइयों जो भी है बस वही है अब तक।'
संजीदा शेख ने बताया सिद्धार्थ को बताया विनर
जानी-मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख ने भी बिग बॉस 13 पर नजरें बना रखी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन किया है। उन्होंने सीजन 13 का विनर सिद्धार्थ शुक्ला को बताया है।

डॉली बिंद्रा भी कर चुकी हैं सिद्धार्थ का सपोर्ट
बिग की एक्स कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा भी लगातार सिद्धार्थ शुक्ला के सपोर्ट में अपनी बुलंद करती रही हैं। उन्होंने सिद्धार्थ के बिग बॉस हाउस में एग्रेसिव व्यवहार को लेकर भी ट्वीट करके उन्हें डिफेंड किया है। डॉली बिंद्रा ने पिछले हफ्ते हुए एक टास्क में माहिरा और सिद्धार्थ के बीच विवाद पर ट्वीट किया था। उन्होंने इस ट्वीट में माहिरा के साथ विवाद में सिद्धार्थ को सपोर्ट किया। यही नहीं उन्होंने #WeSupportSidShukla और #westandwithsidshukla हैशटैग सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही डॉली ने इस लड़ाई का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था।
इसे भी पढ़ें:- अयोध्या फैसले के कारण बिग बॉस के घर से बाहर हुए तहसीन पूनावाला? पत्नी की पोस्ट से उठे सवाल
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications