कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने अनूप जलोटा को बताया HOT, कहा-एक बार साथ में शॉवर लेना चाहती हूं

Recommended Video

    Bigg Boss 12: Rakhi Sawant makes Shocking revelation on Anup Jalota; Watch video | FilmiBeat

    मुंबई। एक बार फिर से विवादों की मल्लिका राखी सावंत ने ऐसा कुछ कहा है जिस पर बवाल मचना तय है, फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता पर संगीन आरोप लगाने वाली राखी सावंत ने अब भजन सम्राट अनूप जलोटा को लेकर अपनी एक बड़ी इच्छा जताई है, बिग बॉस से जुड़े शो बिग बज में पहुंची राखी सावंत से जब शो के होस्ट बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने पूछा कि इस वक्त चल रहे बिग बॉस 12 के अंदर या बाहर के लोगों से आप क्या दान चाहती हैं?

    अनूप जलोटा शॉवर लेना चाहती हूं

    अनूप जलोटा शॉवर लेना चाहती हूं

    इस पर राखी ने तपाक से उत्तर दिया कि मैं चाहती हूं कि जसलीन मथारू भजन सम्राट अनूप जलोटा को डोनेट कर दें, मैं उन्हें फिर से खरीद लूंगी, मेरी दिल्ली इच्छा है कि मैं अनूप जलोटा के संग एक बार शॉवर ले लूं, मुझे वो काफी हॉट लगते हैं।

     'हर तीन महीने में गर्लफ्रेंड चेंज करते रहते हैं अनूप जलोटा'

    'हर तीन महीने में गर्लफ्रेंड चेंज करते रहते हैं अनूप जलोटा'

    राखी यहीं नहीं रूकी, उन्होंने कहा कि जसलीन भजन गायक अनूप जलोटा की शिष्या नहीं, बल्कि गर्लफ्रेंड बनकर संगीत सीख रही हैं फिलहाल अनूप अब जसलीन को छोड़ चुके हैं और मुझे पकड़ चुके हैं। जो रिश्ता जसलीन और अनूप का था, वही हमारा भी होगा, अनूप जी तो हर तीन महीने में गर्लफ्रेंड चेंज करते रहते हैं।

    'ये काम नहीं कर सकते अनूप जलोटा'

    'ये काम नहीं कर सकते अनूप जलोटा'

    वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है,जब राखी ने अनूप जलोटा पर इस तरह का अश्लील कमेंट किया है, इससे पहले उन्होंने कहा था कि अनूप जलोटा के पास उनकी गर्लफ्रेंड टिकेगी नहीं, क्योंकि गर्लफ्रेंड को रोकने के लिए जो काम जरूरी है, वह वो नहीं कर सकते हैं।

    चर्चित रही जसलीन मथारू और अनूप जलोटा की प्रेमकहानी

    चर्चित रही जसलीन मथारू और अनूप जलोटा की प्रेमकहानी

    आपको बता दें कि इस बार के बिग बॉस के सीजन में जसलीन मथारू और अनूप जलोटा की प्रेम कहानी सबसे ज्यादा चर्चित रही है, हालांकि शो के आउट होते ही अनूप जलोटा के सुर बदल गए, अनूप ने कहा कि जो कुछ भी शो में हुआ वो पहले से लिखा हुआ था, जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका और उनसे 37 साल छोटी जसलीन के बीच रिश्ता जिस्मानी नहीं बल्कि रूहानी है।

    'हमारा रिश्ता जिस्मानी नहीं रूहानी '

    'हमारा रिश्ता जिस्मानी नहीं रूहानी '

    अनूप जलोटा ने कहा था कि मेरा और जसलीन का रिश्ता बेहद ही पवित्र और साफ है, हमारा रिश्ता जिस्मानी नहीं बल्कि रूहानी है, वो मेरी शिष्या है और उसके पिता मेरे मित्र, हमारा रिश्ता बहुत पवित्र और संगीतमय है और मुझे लगता है कि यह प्रेम से कहीं ऊपर है, हमारे बीच में हमेशा संगीत को लेकर ही बातें होती है। वो मेरी बहुत अच्छी म्यूजिकल फ्रेंड हैं। हमारा रिश्ता साफ दिल से बना है ये एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें सिर्फ प्रेम की गूंज है, हमारा रिश्ता साफ दिल से बना है, जब भी हम साथ होते तो बातें करते और साथ वक्त बिताते है तो हमें अच्छा महूसस होता है और मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि हमारा बॉन्ड मजबूत हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+