Bigg Boss 11: सलमान की डांट के बाद दाऊद के रिश्तेदार जुबैर ने खाईं गोलियां, अस्पताल में भर्ती
मुंबई। बिग बॉस का 11वां सीजन शुरु से ही बवालों में घिर गया है। शनिवार की रात बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट जुबैर खान बहुत सारी नींद की गोलियां खालीं जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल हुआ यह था कि शनिवार के वीकेंड वार एपिसोड में दबंग सलमान ने घरवालों को जमकर डांटा था। लेकिन सबसे ज्यादा जिसकी क्लास लगाई थी वो जुबैर खान थे। इस बात को लेकर जुबैर खासा टेंशन में आ गए थे और उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया। आपको बता दें कि शो में आने से पहले जुबैर ने अपना परिचय देते हुए कहा था कि उनका नाता अंडरवर्ल्ड से है। जुबैर खान ने खुद को दाउद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर के दामाद के रूप में परिचित कराया है। लेकिन अब यह दावा किया जा रहा है कि जुबैर का दाउद के परिवार से कोई कनेक्शन नहीं है और वह सिर्फ उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है।

जुबैर की हालात नाजुक बनी हुई है
सेट पर मौजूद सूत्रों के हवाले से खबर है कि नेशनल टीवी पर सलमान के कठोर शब्दों से जुबैर की हालत खराब हो गई। टेंशन में आकर उन्होंने बहुत सारी दवाइयां खाईं। अभी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

सलमान ने कहा था- तुझे कुत्ता बनाता हूं
बता दें, शनिवार के एपिसोड में सलमान बहुत गुस्से में दिखे थे। उन्होंने सबसे पहले जुबैर खान को औकात में रहने की हिदायत दी। जुबैर की क्लास लगाते हुए कहा कि औकात दिखानी है न तुझे अपनी तो दिखा अपनी औकात मुझे। सलमान खान ने कहा कि जुबैर खान डोंगरी की बात करता है लेकिन मैं भी उस इलाके को जानता हूं। वहां कोई ऐसे बात नहीं करता और न ही इतनी गंदी सोच कोई वहां रखता है। उन्होंने कहा कि अगर तुझे कुत्ता न बना दिया तो मेरा नाम सलमान नहीं।

सलमान ने जुबैर को कहां 'नल्ला डॉन'
उसके बाद जब जुबैर ने सलमान को सॉरी भाई बोला तो वो और भड़क गए और कहा कि तू मुझे भाई नहीं बोलेगा। सलमान ने कहा, नाम खराब करने आते हैं यहां, अम्मी का नाम खराब करोगे, मोहल्ले का नाम खराब करोगे और क्या बोलोगे कि बच्चों के लिए आया हूं यहां। सलमान ने जुबैर के हसीना के दामाद होने पर भी सवाल उठाया, कहा इसने इंटरव्यू में झूठ बोला। सलमान ने जुबैर को कहा कि तुम नल्ले डॉन हो।












Click it and Unblock the Notifications