लड़कों से नफरत करने वाली सपना चौधरी इस लड़के के हैं बेहद करीब, जानिए क्या है इनका रिश्ता
Recommended Video

नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी छाई हुई है। सपना जिस तरह से अपने खिलाफ बोलने वाली अर्शी खान का मुंहतोड़ ज वाब दे रही है उसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सपना यहां न केवल अपने व्यवहार से बाकी के कंटेस्टेंट का दिल जीत रही हैं बल्कि अर्शी खान और शिल्पा शिंदे को भी बखूबी जवाब दे रही है। सपना यूं तो सादगी की जिंदगी जीती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो काफी ग्लैमरस है। उन्हें लड़कों से बेहद नफरत है। उन्होंने खुद इस बात को बिग बॉस में कहा था। शो के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा से सपना ने कहा था कि लड़कों से नफरत करती है, लेकिन उनकी जिंदगी में एक लड़का ऐसा भी है जिसे वो बेहद चाहती है और वो उनके बहुत करीब है।

लड़कों से नफरत करती है सपना
सपना मर्दों से नफरत करती है, लेकिन आए दिन वो अपने सोशल मीडिया पेज पर एक लडके से साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसे देखकर लगता है कि दोनों में कोई रिश्ता है। आप कुछ गलत सोचे उससे पहले हम आपको बता दें कि ये शख्स उनका अपना सगा भाई है।

इस शख्स के बेहद करीब है सपना
सपना अपने छोटे भाई से बेहद प्यार करती हैं और उनके बहुत करीब है। सपना का भाई उनसे 4 साल छोटा है। सपना के भाई का नाम करन है जो 19 साल का है। सपना अपने भाई से बहुत प्यार करती है। वो अक्सर अपने भाई के साथ घूमने जाती है। वो अपने परिवार को अपनी ताकत मानती है।

भाई को इंडस्ट्री से रखती है दूर
सपना नहीं चाहती उनका भाई करन इस प्रोफेशन में आए, इसलिए वो हमेशा करन को इससे दूर रखती हैं। करन अभी पढ़ाई कर रहा है। वो भी अपनी बड़ी बहनों से बहुत प्यार करता है।वो सपना को उनके काम में पूरा सपोर्ट करता है।

सपना का परिवार
सपना की जिंदगी में उनके परिवार का खास महत्व है। उनका मानना है कि उनका परिवार उनकी ताकत है। उनके परिवार में उनकी मां, उनकी बड़ी बहन और उनका छोटा भाई है। बहन की शादी टूट जाने के बाद वो सपना के साथ ही रहती है। सपना का कहना है कि बहन ने दो बार शादी की और दोनों ही बार उसे धोखा मिला, इसलिए उन्हें मर्दों से नफरत है।












Click it and Unblock the Notifications