Bigg Boss 11 में पड़ोसन बनकर आ रही है सपना चौधरी, जरूर जानें ये 5 बातें
बिग बॉस का 11वां सीजन आने वाला है। इस शो में इस बार कई जाने माने चेहरे शामिल होने जा रहे हैं। इन्हीं चेहरों में एक खास चेहरा है हरियाणी सिंगर सपना चौधरी।
नई दिल्ली। कलर्स टीवी का बेहद लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो Bigg Boss 11 आने वाला है। इस शो में इस बार कई जाने माने चेहरे शामिल होने जा रहे हैं। इन्हीं चेहरों में एक खास चेहरा है हरियाणी सिंगर sapna chaudhary। सपना बिग बॉस के घर में पड़ोसन बनकर इंट्री करेंगी। बिग बॉस के घर में सपना का जलवा देखने पहले अपने गानों और डांस से लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना के बारे में ये 5 बातें जानना बेहद जरूरी है। आइए आपको बताते हैं सपना चौधरी से जुड़ी पांच बातें....

12 साल में बन गई सिंगर
सपना का जन्म 25 सिंतबर 1990 में हरियाणा के रोहतक में हुआ। मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली सपना की शुरुआती शिक्षा रोहतक से हुई। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे, लेकिन 2002 में पिता की मृत्यु के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सपना ने इस जिम्मेदारी को संभाला और पूरे परिवार का पालन करने के लिए 12 साल की उम्र ही संगीत को अपना करियर चुन लिया।

'सॉलिड बॉडी' गाने से हुई मशहूर
सपना हरियाणी गायिका है। उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया , लेकिन ' सॉलिड बॉडी रै' ने उन्हें चंद दिनों में ही हरियाणा की फेमस स्टार बना दिया। इस गाने से सपना को इतना मशहूर किया वो न केवल हरियाणा में बल्कि राजस्थान, यूपी, पंजाब और दिल्ली में मशहूर कर दिया। इस गाने के बाद सपना को पहचान मिल गई।

सलवार-कमीज में करती है परफॉर्म
सपना काफी स्टेज शो करती हैं। वो अपने अधिकर शो सलवार-कमीज में करती हैं। ये उन्हें एक अलग पहचान देती हैं। सपना के चाहने वालों की तादात लाखों में है। यूट्यूब पर भी वो काफी मशहूर हैं। उनके गानों के लोग दीवाने है। सपना हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी फेमस है।

विवादों में रही सपना
सपना जितना अपने गानों की वजह से चर्चा में रहती है उतना ही विवादों की वजह से भी। साल 2016 में उन्होंने अपने गुड़गांव स्थित फ्लैट्स में जहर खाकर खुदकुशी कोशिश की। इस खुदकुशी के पीछे वजह बताते हुए सपना ने कहा कि रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे, जिसे लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर परेशान कर रहे थे। उन्हीं कमेंट की वजह से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की।

फेसबुक कमेंट से परेशान
सोशल मीडिया पर सपना के खिलाफ अभियान चलाया गया। फेसबुक पर लोगों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की। इन कमेंट्स से परेशान होकर सपना चौधरी वे जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी,लेकिन वो बच गई। लेकिन उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications