बिग बॉस विनर ने मजदूरों की तरफ से किया ट्वीट, लिखा-काश कि चुनाव आएं और ये नेता मेरे घर आएं...

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है। जिसके चलते पूरे देश में लाखों प्रवासी पलायन कर अपने घरों को वापस जा रहे हैं। देश के अलग-अलग कोनों से पलायन की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसे लेकर विपक्षी दल और जानीमानी हस्तियां सरकार की आलोचना कर रही हैं। परेशानी का सामना कर रहे मजदूरों को लेकर 'बिग बॉस 10' विनर रहे मनवीर गुर्जर ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Recommended Video

    Corona lockdown: Bigg Boss विनर Manveer Gurjar ने मजदूरों की हालत पर किया ये Tweet | वनइंडिया हिंदी
    मनवीर गुर्जर ने यह ट्वीट मजदूरों की तरफ से किया

    मनवीर गुर्जर ने यह ट्वीट मजदूरों की तरफ से किया

    मनवीर गुर्जर ने शुक्रवार को किए अपने ट्वीट में लिखा कि, भूखे पेट और खाली जेब, जी हां मैं आत्मनिर्भर हूं। काश के चुनाव आ जाएं और ये राजनेता मेरे घर तक आएं। तब तो एक वोट के लिए खाना पीना, दवा-दारू और नोट देंगे। मेरे वोट के बजट से काट लेना। क्या मेरा हिस्सा अभी मिलेगा?: नंगे पैर चल रहा गरीब। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मनवीर गुर्जर ने 'बिग बॉस 10' के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाई हैं। उन्होंने बिग बॉस 10 में कॉमनर्स के तौर पर एंट्री की थी, लेकिन शो जीतकर वे सेलेब्रिटी बन गए।

    लॉकडाउन के चलते गरीब मजदूर बेरोजगारी, भुखमरी परेशान

    बता दें कि लॉकडाउन के चलते गरीब मजदूर बेरोजगारी, भुखमरी और तंगहाली बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दो पैसे कमाने की चाह में वो कभी अपने घरों से निकले और सैकड़ों किलोमीटर दूर जाकर दूसरे राज्यों में मजदूरी करने लगे। अब लॉकडाउन की वजह से कई मजदूरों की नौकरी चली गई है तो कइयों के पास खाने के लाले पड़ गए हैं लिहाजा वो अपने घरों की तरफ पैदल ही लौट रहे हैं। लेकिन घर वापसी के दौरान भी उनकी लाचारी साफ दिख रही है।

    दर्जनों मजदूर मौत के शिकार हुए

    दर्जनों मजदूर मौत के शिकार हुए

    इस बीच रास्ते में उनके साथ कई हादसे भी हुए, जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है। हर दिन कई मजदूर हादसों के शिकार हो रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई दर्जन मजदूरों की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। वहीं लगभग 200 से अधिक मजदूर सड़क हादसों में घायल हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+