BigBasket के 2 करोड़ उपभोगताओं का डेटा लीक, नाम-नंबर और पता है शामिल
नई दिल्ली, अप्रैल 26: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी BigBasket के यूजर्स की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बड़े पैमाने पर उसके डेटा के लीक होने की बात सामने आई है। इसके अलावा इस डेटा की बिक्री भी डार्क वेब पर की जा रही है। इसमें ग्राहकों के नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी समेत कई जानकारियां शामिल हैं। कुछ हैकर्स का दावा है कि उनके पास यूजर्स की जन्मतिथि और पते भी हैं, जो डार्क वेब पर उपलब्ध हैं।

जानकारी के मुताबिक इस बार 20 मिलियन यानी 2 करोड़ BigBasket उपभोगताओं का डेटा लीक हुआ है। पिछले साल नवंबर में पहली बार कंपनी के सामने डेटा लीक होने का मामला सामने आया था। हैकर्स ग्रुप के डार्क वेब ShinyHunters पर ये डेटा उपलब्ध हैं। इसके अलावा डार्क वेब पर पिछले हफ्ते तक डेटा डाउनलोड करने की सुविधा मौजूद थी। वहीं कई यूजर्स के पासवर्ड भी प्लेन टेक्स्ट में थे, जिनको भी बिक्री के लिए हैकर्स ने डार्क वेब पर उतार दिया है।
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस डेटा लीक के पीछे ShinyHunters का हाथ है। इस ग्रुप का ये कोई पहला हमला नहीं है। 2015 से सक्रिय इस ग्रुप ने 11 से ज्यादा कंपनियों के 73.2 मिलियन यूजर्स का डेटा लीक किया है। इस बार ' have I been pwned' और 'am I breached' ने भी डेटा लीक की पुष्टि की है। साथ ही यूजर्स को मेल के जरिए जानकारी दी। इससे पहले जब पिछले साल नवंबर में BigBasket का डेटा लीक हुआ था, तो हैकर्स ने 30 लाख की रकम मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications