जम्मू कश्मीर में चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट, इलेक्शन की तैयारी शुरू, कब फाइनल होगी Voter List? जानिए

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर हैं। पहला काम वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। इसके साथ की ईसीआई केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी तैयारियों का अगला चरण शुरू करेगा। शुक्रवार को इसको लेकर भारत की स्वायत्त संस्था ने बड़ा अपडेट दिया है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 2018 के बाद से विधानसभा का गठन नहीं हुआ है। जबकि हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें दो राज्यों हरियाणा, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। जबकि झारखंड विधानसभा की अवधि 5 जनवरी को पूरी हो रही है। ऐसे में चुनाव आयोग ने अगामी चुनावों को लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं।

Jammu and Kashmir polls

शुक्रवार को एक बयान में, चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान केंद्रों के स्थानों को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए 25 जून से तैयारियां शुरू की जाएंगी। वोटर लिस्ट को जुलाई तक अपडेट कर दिया जाएगा। ईसीआई ने कहा कि चुनाव वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1-हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर। ड्राफ्ट नामावली 25 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद मतदाताओं के पास 9 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 20 अगस्त तक किया जाएगा।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के लोगों लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़ हिस्सेदारी दिखाई है। लेकिन यहां बीते 10 साल में विधानसभा का चुनाव नहीं हुआ है। ऐसे में आम चुनाव के आंकड़ों नजर डालें तो पता चलता है कि यहां के मतदाओं की चुनाव में कितनी दिलचस्पी है।

यहां चुनाव में देरी की वजह के लिए राजनीतिक हालात, धारा 370 हटाए जाने और परिसीमन है। लेकिन अब राजनीतिक हालात भी बदल चुके हैं, और परिसीमन का काम भी पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर सहित 4 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट करने को लेकर भीआदेश जारी कर दिया है। ये काम भी 20 अगस्त तक पूरा होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+