Coronavirus: कनिका कपूर की मुश्किल और बढ़ी, बिहार में दर्ज हुआ एक और केस
नई
दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और लखनऊ के केजीएमयू में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने लंदन से आने के बाद लापरवाही बरती है, उसके बाद उनकी मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले उनके खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, अब उनके खिलाफ बिहार में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर में भी कनिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
बिहार में दर्ज केस
लंदन से वापस आने के बाद जिस तरह से कनिका कपूर ने लापरवाही बरती उसके बाद बिहार के मुजफ्फरपुर में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत एडवोकेट सुधीर ओझा ने दर्ज कराई है। शिकायत मुजफ्फरपुर की सीजीएम कोर्ट में दर्ज कराई गई है। इससे पहले लखनऊ के सरोजनीगर पुलिस स्टेशन में भी कनिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुरजीत पांडे ने बताया कि यह शिकायत लखनऊ के चीफ मेडिकल ऑफिसर की शिकायत पर दर्ज कराई गई है।

लखनऊ में एफआईआर
सीएमओ ने कनिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि वह जब लखनऊ आईं तो एयरपोर्ट पर ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। इसमें कनिका के 14 मार्च को लखनऊ आने की तारीख लिखी गई है जबकि वह 11 मार्च को आई थीं। वहीं, एफआईआर में गड़बड़ी सामने आने पर कमिश्नर सुजीत पांडेय की तरफ से कहा गया कि जो भी गड़बड़ियां हैं उन्हें ठीक किया जाएगा।

कई दिग्गज शामिल हुए थे पार्टी में
लखनऊ में एक वरिष्ठ नेता के घर पर पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमे कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, आदेश सेठ सहित कई अन्य नेता और बड़े नाम शामिल थे। कनिका का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद जय प्रताप सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है। जबकि जय प्रताप सिंह के संपर्क में आने वाले अन्य नेता और सांसद भी सेल्फ आइसोलेशन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications