दिल्ली: त्रिलोकपुरी में अब पुलिस का इम्तिहान

नई दिल्ली (ब्यूरो)। त्रिलोकपुरी में शुक्रवार की रात को होने वाले जागरण के दौरान किसी भी संभावित गड़बड़ को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

Big test for cops to crush any further trouble in Trilokpuri
जागरण के दौरान पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहने वाला है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस तैनात रहेगी ताकि दंगाइयों के इरादों को नाकाम किया जा सके।

जिंदगी पटरी पर लौटी

इस बीच,त्रिलोकपुरी में हालात अब पटरी पर लौटने लगे हैं। कल से पुलिस ने यहां अघोषित क‌र्फ्यू में 12 घंटे तक ढील दी। इस दौरान बाजारों में रौनक छाई रहीं। लोग कई दिनों बाद कामकाज के लिए निकले।

दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के जवान भी हर समिति पर नजर जमाए हुए हैं। बुधवार को भी छठ पर्व को ध्यान में रखकर पुलिस ने यहां छह घंटे की ढील दी थी।
पुलिस के अनुसार इलाके में कम होते तनाव के मद्देनजर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक धारा 144 में छूट देने का निर्णय लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+