923017775253, 923000597212 दोनों नंबर पर आतंकियों ने पाक में की बात
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में में जिस तरह से आतंकियो ने एयरफोर्स के बेस पर हमला बोला था उसमें अब यह साफ हो गया है कि यह हमला पाकिस्तान के ही आतंकियो ने किया था। पठानकोट एयर बेस पर हमला करने वाले आतंकियों ने भारत से जिन दो नंबरों पर फोन किया था वह नंबर पाकिस्तान का था अब यह साफ हो चुका है।
57% लोगों ने कहा पाकिस्तान में घुस कर आतंकी कैम्प उड़ा दे भारत

दोनों नंबर पाकिस्तान के
जिन दो नंबरों पर आतंकियों ने फोन किया था वह नंबर 92-3017775253 और +92 3000597212 हैं। ये दोनों नंबर पाकिस्तान के हैं। पहला नंबर मुमकिन है उस आतंकी की मां का है जिसने फोन करके इस बात की जानकारी दी थी कि वह भारत में है।

उस्ताद कहते हैं आतंकी आका को
आईबी के अधिकारियों की मानें तो आतंकियों ने पाक में बैठे अपने आका को फोन किया था जिसे वह उस्ताद कहकर बुला रहे थे। आतंकियों ने फोन करके इस बात की जानकारी दी थी कि वह भारत के पंजाब में पहुंच चुके हैं।

रात को आतंकियों ने की पाक में बात
जो पहला काल आतंकियों ने 92 3000597212 पर किया वह 31 दिसंबर की रात को 9.12 बजे किया गया था। यह फोन टैक्सी ड्राइवर इकागर सिंह के फोन से किया गया था जिसे आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था। आतंकी फोन पर उस्ताद कह कर बात कर रहे थे, पहली काल में उस्ताद के चिल्लाने की भी आवाज है जिसमें वह देरी से पहुंचने को लेकर आतंकियों पर गुस्सा कर रहा है।

उस्ताद ने कहा ड्राइवर को मार दो
जो केंद्रीय एजेंसी फोन के विवरण की जांच कर रही है उसने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों नंबर पाकिस्तान के हैं। एक काल में यह भी कहा गया कि टैक्सी ड्राइवर को मार दो। जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आतंकियों ने अपने आका को टैक्सी ड्राइवर के नंबर पर मिस काल किया था। जिससे वह बता सकें कि कैसे वह भारत में पहुंच गये हैं।

फोन पर रोने लगी आतंकी की मां
मिस काल से पहले टैक्सी ड्राइवर ने सिर्फ एक फोन किया था और वह उसने अपने चचेरे भाई हरप्रीत कौर को किया था। उसकी लाश कोलिया गांव से दो किलोमीटर दूर पायी गयी थी जहां उसकी कार इनोवा मिली थी। एयरबेस पर हमले के दौरान जो आखिरी फोन किया गया था वह आतंकी ने अपनी मां को किया था। यह काल आतंकी ने एसपी सलविंदर सिंह के दोस्त राजेश वर्मा के फोन से किया था। आतंकी ने यह काल 92-3017775253 पर सुबह 8.30 बजे किया था। आतंकी ने अपनी मां को फोन करके बताया कि वह भारत में है, जिसे सुनकर आतंकी की मां चकित हो गयी और वह रोने लगी इसके साथ ही उसने अल्लाह उसे सुरक्षित रखे।












Click it and Unblock the Notifications