NEET में हुआ है बड़ा स्कैम, एक छात्र को पास करवाने के लिए वसूल गए 50 लाख: सूत्र
नई दिल्ली, 23 सितंबर: भारत में चिकित्सा-स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रवेश में हो रही धांधली को रोकने के लिए राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) की शुरुआत की गई थी, लेकिन अब इस परीक्षा में बड़े घोटाले की बात सामने आई है। जिसके तहत परीक्षा पास कराने के लिए प्रॉक्सी कैंडिडेट का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही प्रति छात्र 50 लाख का भुगतान भी हुआ। इस मामले में सीबीआई के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं।

सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र स्थित एक कोचिंग सेंटर आरके एजुकेशन करियर गाइडेंस, इसके निदेशक परिमल कोटपल्लीवार और कई छात्रों पर घोटाले में आरोप लगाया गया है। वहीं NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक परिमल कोटपल्लीवा ने NEET उम्मीदवारों को पैसे के बदले में शीर्ष सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने की पेशकश की थी। इसके बाद उनके माता-पिता से संपर्क हुआ। साथ ही प्रॉक्सी कैंडिडेट के जरिए परीक्षा पास करने का आश्वासन दिया गया।
Recommended Video
जांच में पता चला कि इच्छुक अभ्यर्थियों के माता-पिता को 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्वीकृत राशि के पोस्ट डेटेड चेक और मूल अंकतालिकाओं को जमानत के रूप में जमा करने के लिए कहा गया था, ताकि बाद में 50 लाख की वसूली की जा सके। परिमल और उसके सहयोगियों ने अभ्यर्थियों के आईडी-पासवर्ड भी लिए थे। उनकी योजना के मुताबिक परीक्षा केंद्र प्राप्त करने के लिए आवश्यक संशोधन किए गए। इसके बाद प्रॉक्सी कैंडिडेट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
वहीं 12 सितंबर को आयोजित NEET परीक्षा के लिए परिमल ने पांच प्रॉक्सी कैंडिडेट की व्यवस्था की थी, लेकिन एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि वो केंद्रों पर नहीं आए, जबकि अधिकारी उन्हें रंगेहाथ पकड़ने के लिए वहां पर इंतजार कर रहे थे। बाद में छापेमारी करके उनकी गिरफ्तारी हुई।












Click it and Unblock the Notifications