PNB Scam: बैंक अधिकारियों ने CBI के सामने किया बड़ा खुलासा

नई

दिल्ली।
देश
में
बैंकिंग
सेक्टर
के
सबसे
बड़े
घोटाले
की
परते
एक-एक
करके
खुलती
जा
रही
हैं।
पीएनबी
के
11400
करोड़
रुपए
के
घोटाले
में
सीबीआई
ने
जिन
बैंक
कर्मचारियों
को
गिरफ्तार
किया
है,
उन्होंने
पूछताछ
में
सनसनीखेज
खुलासा
किया
है।
पूछताछ
में
इन
लोगों
ने
बताया
कि
एलओयू
जारी
करने
पर
इसका
कमीशन
बैंक
के
हर
कर्मचारी
के
साथ
साझा
किया
जाता
था।
यह
राशि
एलओयू
की
राशि
पर
निर्भर
करती
थी।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

सबको मिलता था हिस्सा

सबको मिलता था हिस्सा

पीएनबी की ओर से जिस तरह से नीरव मोदी को तमाम एलओयू जारी किए गए और बैंक को हजारो करोड़ रुपए की चपत लगी उसके बाद लगातार सीबीआई, ईडी नीरव मोदी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इस मामले में सीबीआई ने जिन दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया है कि एलओयू जारी करने के बाद बैंक के सभी कर्मचारियों में राशि को बराबर हिस्से में बांटा जाता था। इन लोगों ने पूछताछ के दौरान इन सभी लोगों के नाम बता दिए हैं।

नीरव मोदी व मेहुल के कर्मचारी भी शामिल

नीरव मोदी व मेहुल के कर्मचारी भी शामिल

बैंक के अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बैंक में हेराफेरी के लिए स्विफ्ट प्रोसेस का इस्तेमाल कई अधिकारियों द्वारा किया जाता था, जिसमे गोकुलनाथ सेट्टी भी शामिल था। शेट्टी की भूमिका इस मामले में सबसे अहम थी क्योंकि वह कई पासवर्ड के जरिए इस पूरे काम को अंजाम देता था। पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई है कि इस घोटाले में ना सिर्फ पंजाब नेशनल बैंक बल्कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की कंपनी के कर्मचारी भी शामिल हैं।

बैंक को दी थी धमकी

बैंक को दी थी धमकी

पूछताछ के दौरान पीएनबी के अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई से शिकायत से पहले नीरव मोदी के भाई से इस बारे में बात की गई थी, उन्हें ब्रांच के कार्यालय भी बुलाया गया था। उन्होंने पहले यह कहा कि मेरे पास पैसा नहीं है मैं इसे नहीं लौटा पाउंगा। जब बैंक अधिकारियों ने नीरव मोदी से यह कहा कि यह पैसा लौटाना काफी जरूरी है तो नीरव मोदी के भाई ने धमकी देते हुए कहा कि आपको जो करना है करिए, सीबीआई से शिकायत करिए , सीबीआई के एक्शन से पहले नीरव मोदी परिवार सहित देश छोड़ चुके होंगे।

शेट्टी ने कबूल किया जुर्म

शेट्टी ने कबूल किया जुर्म

वहीं इस पूरे मामले में पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी ने सीबीआई की पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल लिया है और उन्होंने कहा कि उन्होंने ना सिर्फ 5 पासवर्ड को अपने पास रखा बल्कि उसे नीरवर मोदी की कंपनी के डायरेक्टर के साथ भी साझा किया। आपको बता दें कि इस घोटाले के सामने आने के बाद सीबीआई और ईडी ने नीरव मोदी के कई ठिकानों पर छापेमारी करके 5500 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया है।

इसे

भी
पढ़ें- PNB
के
बाद
City
Union
Bank
में
सामने
आया
13
हजार
करोड़
का
घोटाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+