Kamlesh Tiwari Murder: शूटर का चूक गया था निशाना, खुद को ही कर लिया था घायल
नई दिल्ली। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्याकांड में एक बड़ी जानकारी यह सामने आई है कि जिस वक्त कथित आरोपी कमलेश को गोली मार रहे थे, उनका निशाना चूक गया और आरोपी ने खुद को ही घायल कर लिया था। दरअसल जिन दोनों हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनके बारे में इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने इस बाबत यह जानकारी दी है। गुजरात एटीएस ने बताया कि आरोपी अशफाक का निशाना चूक गया और उसने खुद के हाथ को जख्मी कर लिया था।

निशाना चूका तो गोली हाथ में लग गई
गुजरात एटीएस के डीआईजी ने हिमांशु शुक्ला ने बताया कि जब अशफाक का निशाना चूक गया तो मोइनुद्दीन ने अशफाक के हाथ को रुमाल से बांधा और बाद में तिवारी का गला रेत दिया। जिसके बाद दोनों ही आरोपी लखनऊ के होटल भाग गए जहां पर अशफाक जोकि एक प्रतिष्ठित कंपनी में एमआर था उसने मोइनुद्दीन के हाथ की ड्रेसिंग की। बता दें कि गुजरात एटीएस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों को पिस्तौल किसने मुहैया कराई थी, जिससे तिवारी की हत्या की गई थी। गुजरात एटीएस के डीएसपी केके पटेल ने बताया कि हमे आरोपी के नाम की जानकारी मिल चुकी है कि जिसने अशफाक को पिस्तौल मुहैया कराई थी। हमारी आरोपी के घर पहुंची थी, लेकिन आरोपी अंडरग्राउंड हो गया है। हम उसे भी गिरफ्तार कर लेंगे।

तीन राज्यों में भागते फिरे, नेपाल भी गए
जांचकर्ताओं के अनुसार अशफाक और मोइनुद्दीन तीन राज्यों यूपी, दिल्ली और राजस्थान के अलावा नेपाल भी गए थे। दोनों को गिरफ्तार किए जाने से पहले इन लोगों ने 2000 किलोमीटर का सफर ट्रेन, बस, टैक्सी से तय किया था। इस दौरान इन्होंने एक ट्रक से लिफ्ट ली थी, इसी दौरान उन्हें गुजरात में गिरफ्तार कर लिया गया। यूपी पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद दोनों आरोपी बरेली गए थे और यहां रेलवे स्टेशन पर एक रात गुजारी थी। इसके बाद ये लोग लखीमपुर खीरी चले गए, जहां से ये नेपाल भाग गए। नेपाल से वापस आने के बाद दोनों ही वापस लखीमपुर लौटे और शाहजहांपुर चले गए। यहां कुछ समय बिताने के बाद दोनों आरोपी दिल्ली चले गए, इसके बाद ये लोग अजमेर भी गए। अजमेर के बाद ये लोग शामलाजी पहुंचे थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

लखनऊ लाए गए आरोपी
उत्तर प्रदेश पुलिस के सूत्रों के अनुसार हत्या के बाद दोनों ही आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन लगातार सरेंडर की कोशिश कर रहे थे। इस मामले की जांच में शामिल पुलिस अधिकारी ने बताया कि योजना के मुताबिक सैयद अली जिसे नागपुर से गिरफ्तार किया गया है, वह दोनों ही हत्यारों के सरेंडर करने का इंतजाम करने वाला था। लेकिन सैयद अली के गिरफ्तार हो जाने के बाद दोनों ही हत्या आरोपियों को कोई दिशा निर्देश नहीं मिला, जिसके बाद दोनों ही आरोपियों ने वापस गुजरात जाने का फैसला लिया। गौरतलब है कि मोइनुद्दीन और अशफाक को गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर शामलाजी मंदिर के पास गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें आज लखनऊ ले आया गया है।
-
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट












Click it and Unblock the Notifications