सलमान को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है- हाई कोर्ट
मुंबई। हिट एंड रन केस में मुंबई हाई कोर्ट ने सलमान खान को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सलमान खान को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

बांबे हाई कोर्ट के जज ने अपने फैसले में कहा कि जिस तरह की जांच हुई है उसमें कुछ तथ्य सामने निकलकर नहीं आये हैं ऐसे में बेनिफिट ऑफ डाउट सलमान खान को दिया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि सलमान के हिट एंड रन केस की जांच ठीक से नहीं की गयी है।
ऐसे में शक का आधार सलमान को दोषी करार देने के लिए पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले की बेहद गैरजिम्मेदाराना तरीके से जांच की गयी है। साथ अभियोजन पर सलमान के खिलाफ दोष साबित करने में विफल रहा है।
सलमान 2002 हिट एंड रन केस के समय कार चला रहे थे या नहीं, या फिर वह उस वक्त शराब के नशे में थे ये सभी तथ्य साबित करने में अभियोजन पक्ष विफल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications