4500 से घटकर 2000, सरकार ने किये आज ये 5 बड़े ऐलान

नोटबंदी के चलते लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए केंद्र सरकार नें उन तमाम लोगों को बड़ी राहत दी है जिनके घर में विवाह है

नई दिल्ली। नोटबंदी के चलते लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए केंद्र सरकार नें उन तमाम लोगों को बड़ी राहत दी है जिनके घर में विवाह है। केंद्र सरकार ने विवाह के लिए 2.5 लाख रुपए तक के निष्कासन की इजाजत दे दी है।

shaktikantdas

500-1000 रुपए की नोटबंदी पर पीएम नरेंद्र मोदी की बिल गेट्स ने की तारीफ, जानिए क्या कहा

लोग करें सही इस्तेमाल

लोग करें सही इस्तेमाल

इकॉनोमिक अफेयर सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने आज एक बार फिर से प्रेस कांफ्रेंस करके तमाम नई घोषणाओं की जानकारी दी। उन्होने बताया कि हम उम्मीद करते हैं कि विवाह के लिए दी गई छूट का दुरउपयोग नहीं करेंगे।

अब मिलेंगे सिर्फ 2000 रुपए

अब मिलेंगे सिर्फ 2000 रुपए

इसके साथ ही अब हर रोज 4500 रुपए को पुराने नोट से बदलने की सीमा को सरकार ने घटा दिया है। अब सिर्फ 2000 रुपए एक बार में पुरानी नोट से बदला जा सकता है। ऐसा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पैसा पहुंचे इसलिए किया गया है। यह 18 नवंबर से लागू होगी।

एडवांस में मिलेगी 10000 रुपए सैलरी

एडवांस में मिलेगी 10000 रुपए सैलरी

वहीं केंद्र सरकार के ग्रुप सी तक के कर्मचारियों को सैलरी एडवांस में निकालने की अनुमति होगी, यह सीमा 10 हजार रुपए तक ही हो सकती है। यह नवंबर की सैलरी में से निकाली जा सकती है।

मंडी कारोबारियों को बड़ी राहत

मंडी कारोबारियों को बड़ी राहत

वहीं मंडी कारोबारियों को भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने मंडी कारोबारियों को 50 हजार रुपए निकाले जाने की इजाजत दी है। यह सुविधा उन व्यापारियों को दी गई है जो पंजीकृत हैं।

किसानों को बड़ी राहत

किसानों को बड़ी राहत

किसानों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने 25 हजार रुपए तक निकालने की इजाजत दे दी है। यह इजाजत उन किसानों को दी गई है जिन्हें फसल के लिए लोन दिया गया है,किसानों को फसल बीमा के तहत यह राशि दी जाएगी। यह निष्कासन हफ्ते में एक बार ही किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+